सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, अब ‘अल्फा’ को बचाने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन पर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 30 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भटट् और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट पर हिंदी सिनेमा के निर्देशक शुरू से मेहरबान रहे हैं। रणबीर कपूर से उनकी शादी ने उनका रुतबा और बढ़ाया है।

विज्ञापन
Hrithik roshan have responsibility to make hit YRF Spy Universe alpha after alia bhatt movie jigra flopped
आलिया भट्ट-ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिए आलिया भट्ट ने साउथ सिनेमा में जो जगह बनाने की कोशिश की, वह उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने से माइनस में आ गई है। फिल्म ‘जिगरा’ को हिंदी के अलावा तेलुगु में भी रिलीज किया गया था, और फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में जूनियर एनटीआर से दोस्ती को लेकर बनीं उनकी पीआर स्टोरीज ने भी फिल्म का कुछ भला नहीं किया। आलिया के पास अब ऐसी कोई फिल्म नहीं है जो तुरत-फुरत बने और ‘अल्फा’ से पहले रिलीज होकर उनका आभामंडल बचा ले, लिहाजा इस फिल्म में अब ऋतिक रोशन को फिट करने की कोशिशें शुरू हो रही हैं।


 

Trending Videos
Hrithik roshan have responsibility to make hit YRF Spy Universe alpha after alia bhatt movie jigra flopped
राहा के साथ आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भटट् और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट पर हिंदी सिनेमा के निर्देशक शुरू से मेहरबान रहे हैं। रणबीर कपूर से उनकी शादी ने उनका रुतबा और बढ़ाया है। वह खुद भी अब अपने आपको भट्ट परिवार के साथ साथ कपूर खानदान का भी नुमाइंदा बताती हैं। फिल्म ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने का असर ये है कि उनकी पीआर टीम को इन दिनों डबल मेहनत करनी पड़ रही है। आलिया कितनी खुशमिजाज हैं, कितनी बेहतरीन मां और पत्नी हैं, इन सब पर उनकी पीआर टीम तकरीबन रोज ही कोई न कोई कहानी बनाती रहती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan have responsibility to make hit YRF Spy Universe alpha after alia bhatt movie jigra flopped
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, सच्चाई यही है कि फिल्म ‘कलंक’ के बाद से एक ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म का इंतजार कर रही आलिया भट्ट के लिए वासन बाला निर्देशित फिल्म ‘जिगरा’ ने वही काम किया है जो कोराना काल में उनके पिता महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ ने किया था। उनकी तीन-चार नई फिल्में लंबे समय से चर्चा में हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी शूटिंग हाल फिलहाल शुरू होती नहीं दिख रही है। इसकी वजह यही बताई जा रही है कि सितारों की आसमान छूती फीस के चलते इन फिल्मों में कोई भी कॉरपोरेट कंपनी या ओटीटी पैसे लगाने को तैयार नहीं है।
 

Hrithik roshan have responsibility to make hit YRF Spy Universe alpha after alia bhatt movie jigra flopped
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में नई फिल्मों को लेकर हालत ये है कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के फ्लॉप होने के बाद इसके एक हीरो टाइगर श्रॉफ अपनी फीस 30 करोड़ रुपये से सीधे 10 करोड़ रुपये पर ले आए हैं, लेकिन उनको कोई तीन करोड़ रुपये में भी साइन करने को तैयार नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म निर्माता के सी बोकाडिया ने टाइगर को लेकर एक फिल्म बनान की योजना बनाई थी, लेकिन बाजार से उनको मिले फीडबैक के बाद उन्होंने अपनी इस योजना को त्याग दिया है। उससे पहले करण जौहर भी टाइगर के साथ एक फिल्म की तैयारी करके ऐन मौके पर फिल्म बंद कर चुके हैं। फिल्म ‘वॉर’ में टाइगर को ऋतिक रोशन का साथ मिला और फिल्म ने उनके लिए संजीवनी का काम किया।
 

विज्ञापन
Hrithik roshan have responsibility to make hit YRF Spy Universe alpha after alia bhatt movie jigra flopped
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसा ही कुछ ऋतिक रोशन अब आलिया भट्ट के लिए करने जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा में फिल्मी परिवारों के बच्चे जिस तरह एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उसकी चर्चा बाहर भी खूब होती है। बताते हैं कि फिल्म ‘वॉर 2’ बना रहे रानी मुखर्जी के चचेरे भाई निर्देशक अयान मुखर्जी इस फिल्म में आलिया को एक कैमियो के लिए लेकर आए थे। उस कैमिया ने यशराज स्पाई यूनिवर्स में पहली महिला जासूस वाली फिल्म ‘अल्फा’ की नींव रखी और अब इस फिल्म ‘अल्फा’ को बचाने के लिए ऋतिक रोशन का कैमिया गढ़ने की जिम्मेदारी भी अयान को ही मिली बताई जाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed