फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: केबीसी के मंच पर वरुण धवन ने अमिताभ बच्चन से पूछे पेरेंटिंग टिप्स, बिग बी बोले- देवी लक्ष्मी स्वयं...

Wed, 30 Oct 2024 03:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Oct 2024 03:56 PM IST
सार

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। आने वाले एपिसोड में वरुण धवन, निर्देशक राज और डीके के साथ केबीसी 16 के मंच पर दिवाली के अवसर पर नजर आएंगे। इस दौरान वरुण ने अमिताभ से पेरेंटिंग टिप्स लिए।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Varun Dhawan ask for parenting tip from Amitabh Bachchan share unexpected golden rule
अमिताभ बच्चन-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर लगातार चर्चा में बनु हुए हैं। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए वरुण इस सीरीज के निर्माता राज और डीके के साथ कौन बनेगा करोड़पति 16 के मंच पर धमात मचाने आ रहे हैं। इस दिवाली एपिसोड में जमकर धमाल होगा।
Kaun Banega Crorepati 16 Varun Dhawan ask for parenting tip from Amitabh Bachchan share unexpected golden rule
अमिताभ बच्चन-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
चैनल के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोमो ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दिया है। इस एपिसोड में वरुण धवन और अमिताभ बच्चन जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण, बिग बी से अपने निजी जीवन और पिता बनने की खुशियों के बारे में दिलचस्प बातचीत करेंगे।
Kaun Banega Crorepati 16 Varun Dhawan ask for parenting tip from Amitabh Bachchan share unexpected golden rule
अमिताभ बच्चन-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन वरुण धवन से उनकी बेटी के बारे में पूछते हैं। वे पूछते हैं, "यह दिवाली आपके लिए बेहद खास है क्योंकि देवी लक्ष्मी स्वयं आपके घर आई हैं। क्या आपने उसका नाम सोचा है?" वरुण मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "हां, हमने सोचा है, हालांकि हमने अभी तक इसे साझा नहीं किया है। मैं अभी भी उससे जुड़ना सीख रहा हूं- यह वैसा ही है जैसा आपने कहा कि जब एक बच्चा घर आता है, तो सब कुछ बदल जाता है।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Varun Dhawan ask for parenting tip from Amitabh Bachchan share unexpected golden rule
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिटाडेल अभिनेता बिग बी से यह भी पूछते हैं कि जब वे पिता बने तो उनकी भावनाएं क्या थीं और क्या वे उस समय पूरी नींद लेने में कामयाब रहे। बिग बी ने कहा, "हम सोने में कामयाब रहे, लेकिन हमेशा थोड़ी चिंता बनी रहती थी। क्या सब कुछ ठीक है? उस समय, एक नया गैजेट आया था। आप इसे बिस्तर के पास रखते थे, और अगर बच्चा थोड़ी सी भी आवाज करता, तो यह हमें सचेत कर देता। यह काम आया!" आगे बिग बी ने कहा, "यहां एक सुनहरा नियम है- अपनी पत्नी को खुश रखें। अगर वह खुश है, तो बाकी सब ठीक हो जाएगा, और जब वह खुश होगी, तो आपकी बेटी भी खुश रहेगी। याद रखें 'पत्नी सर्वोच्च है।'"
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' पर मंडराए संकट के बादल, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दी कार्रवाई की चेतावनी

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)




 
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Varun Dhawan ask for parenting tip from Amitabh Bachchan share unexpected golden rule
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
वरुण के अनुरोध पर अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी नताशा के लिए एक संदेश भी साझा किया। उन्हें उम्मीद है कि वरुण उनकी अच्छी देखभाल करेंगे और उनसे अनुरोध करते हैं कि वे उन्हें परेशान न करें। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि वरुण धवन मेगास्टार के क्लासिक ट्रैक 'से शावा शावा' और 'खइके पान बनारस वाला' पर कदम से कदम मिलाएंगे। निर्देशक राज दिवाली की शुभकामनाएं भी मांगेंगे और बिग बी अग्निपथ से अपना मशहूर डायलॉग सुनाकर इसे पूरा करेंगे।
Ananya Panday: अनन्या पांडे के जन्मदिन को उनके माता-पिता ने बनाया खास, साझा किया क्यूट वीडियो
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed