फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' से जुड़ी कार्तिक की ये खास उपलब्धि, दिवाली पर रिलीज होने वाली है ये फिल्म

Wed, 30 Oct 2024 03:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 30 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3:हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। इस बीच इस फिल्म से अभिनेता के लिए एक खास उपलब्धि जुड़ गई है। अभी कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे महंगी टिकट 'भूल भुलैया 3' के रूप में बिक रही है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 tickets have became most expensive ticket for any Kartil Aaryan film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की आखिरकार अब एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे महंगी टिकट इस फिल्म की टिकट के रूप में बिक रही है। न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल भुलैया की सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,700 रुपये है।

Bhool Bhulaiyaa 3 tickets have became most expensive ticket for any Kartil Aaryan film
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

2700 रुपये की बिक रही है टिकट
ज्यादातर शहरों में टिकट की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, ये जानकारी अभिनेता के फैंस को काफी उत्साहित कर सकती है। बुक माई शो पर भूल भुलैया 3 की सबसे महंगी टिकट मुंबई में 2700 रुपये की बिक रही है। दिल्ली-एनसीआर सर्कल भी इसमें पीछे नहीं है। भूल भुलैया 3 के लिए इस सर्कल में सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,400 रुपये है। इसे पीवीआर डायरेक्टर कट, एंबियंस मॉल में बेचा जा रहा है। इन लागतों में सुविधा शुल्क और कर शामिल नहीं हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 tickets have became most expensive ticket for any Kartil Aaryan film
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

साल 2007 से शुरू हुआ था सफर 
भूल भुलैया 3, 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइजकी तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे और यह मलयालम फिल्म, मणिचित्राथु की रीमेक थी। 2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद साल 2022 में इस फिल्म का दूसरा भाग कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 के तौर पर रिलीज हुआ, जो काफी सफल रहा था। अब इस फिल्म का तीसरा भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रहा है, जिसमें कई सारे सितारे नजर आने वाले हैं।
OTT to TV: ओटीटी से ऊबे लोगों के लिए जी ने किया चौंकाने वाला प्रयोग, अब टेलीविजन पर देखिए लोकप्रिय वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 tickets have became most expensive ticket for any Kartil Aaryan film
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सिंघम अगेन से टकराएगी भूल भुलैया 3 
'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली के मौके पर एक नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के साथ होगी। सिंघम अगेन में भी कई सितारे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की दिलचस्प टक्कर देखने को मिलने वाली है। 
Ananya Panday: अनन्या पांडे के जन्मदिन को उनके माता-पिता ने बनाया खास, साझा किया क्यूट वीडियो

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 tickets have became most expensive ticket for any Kartil Aaryan film
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब
कहानी और फिल्म में है विश्वास- कार्तिक आर्यन 
हाल में ही जूम से बातचीत के दौरान विद्या बालन और कार्तिक आर्यन से फिल्म की स्टारकास्ट में किसी और सितारे के जुड़ने को लेकर पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा था कि उनकी फिल्म को किसी अतिरिक्त कैमियो की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि ये फिल्म वो सभी कलाकारों के साथ पूरी है, जो इस फिल्म में पहले से काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, ठहमें हमारी फिल्म और हमारी कहानी दोनों में विश्वास है।"

Shah Rukh Khan: जगमगा उठा मन्नत, शुरू हो गईं दिवाली-शाहरुख के जन्मदिन की तैयारियां
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed