टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अक्तूबर के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही फहद फासिल भी दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। मॉलीवुड स्टार फहद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर निर्माताओं ने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। 'वेट्टैयन से फहद का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है।
Vettaiyan: फहद फासिल के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'वेट्टैयन' से अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉलीवुड पावरहाउस के जन्मदिन के विशेष अवसर पर, उनकी आगामी तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा किया। अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, निर्माताओं ने लिखा, 'टीम वेट्टैयन हमारे प्रिय फहद फासिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है। आपकी कलात्मकता और समर्पण चरित्रों को जीवंत कर देते हैं। यह वर्ष और भी अधिक अविश्वसनीय भूमिकाएं और सफलता लेकर आए।'
नए पोस्टर में फहद फासिल मुस्कुराते हुए और किसी की ओर हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। हरे रंग की फूलों वाली शर्ट पहने हुए, अभिनेता के नए लुक ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, क्योंकि वह पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देने वाले हैं।
Team VETTAIYAN 🕶️ wishes our dearest Fahadh Faasil a Happy Birthday. 🎉 Your artistry and dedication bring characters to life. 🎭 May this year bring even more incredible roles and success. 🤗#HBDFahadhFaasil #FahadhFaasil #VETTAIYAN 🕶️ pic.twitter.com/EwXAqLm9hP
Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया ने भाई-भतीजावाद पर की बात, बोले- 'सबके पास कुछ प्रिवलेज होते हैं'
पहले की रिपोर्टों के अनुसार, फहद 'वेट्टैयन' में एक हास्य भूमिका निभाएंगे। अपनी गंभीर भूमिकाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता पुलिस एक्शन ड्रामा में एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। उनका मजाकिया किरदार आमतौर पर तमिल फिल्मों में निभाई जाने वाली खलनायक भूमिकाओं से अलग होगा।
Meenakshi Seshadri: 'उन्हें गर्भावस्था नहीं...,' मीनाक्षी शेषाद्रि ने गिनाए अभिनेताओं के लंबे करियर के कारक
लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'वेट्टैयन' के अलावा फहद फाजिल के पास अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगु फिल्में 'पुष्पा 2', 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' और 'ऑक्सीजन' हैं। इसके साथ ही वे मलयालम फिल्में 'ओडुम कुथिरा चाडुम कुथिरा' और 'बोगनविलिया' में नजर आएंगे।