सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक पर आया कोर्ट का फैसला, जानें क्या है नतीजा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:09 AM IST
सार

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक पर कोर्ट का फैसला आ गया है। आइए जानते हैं कि तलाक के लिए दायर की गई अपील का नतीजा क्या निकला है? 
 

विज्ञापन
Family court grants divorce to actor Dhanush and Aishwarya Rajinikanth after 18 years of marriage
धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक कस्तूरीराजा के बेटे धनुष और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर, 2004 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। करीब 18 वर्षों बाद दोनों ने नवंबर 2022 में अलग होने का एलान किया था। इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय का रुख किया और आपसी सहमति से तलाक की अपील की। 21 नवंबर को दोनों परिवार अदालत की जज सुभादेवी के सामने पेश हुए। मामले की बंद कमरे में सुनवाई हुई थी और अब जज ने अपना फैसला सुना दिया है। 

Trending Videos
Family court grants divorce to actor Dhanush and Aishwarya Rajinikanth after 18 years of marriage
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक तौर पर अलग हुए धनुष-ऐश्वर्या 

21 नवंबर को फैमिली कोर्ट की जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या से उनके फैसले के बारे में पूछा। उन्होंने अलग होने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद न्यायाधीश ने घोषणा की कि अंतिम फैसला 27 नवंबर को सुनाया जाएगा। वहीं, कोर्ट ने अब अपना फैसला सुना दिया है। जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक को मंजूरी दे दी है। इस तरह अभिनेता-निर्देशक धनुष और निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family court grants divorce to actor Dhanush and Aishwarya Rajinikanth after 18 years of marriage
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

2004 में की थी ग्रैंड वेडिंग 

ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में चेन्नई में एक भव्य शादी की थी। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक दिग्गजों की उपस्थिति देखी गई थी। जहां ऐश्वर्या, रजनीकांत और लता रजनीकांत की बेटी हैं। वहीं धनुष निर्देशक कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी के बेटे हैं। 

Family court grants divorce to actor Dhanush and Aishwarya Rajinikanth after 18 years of marriage
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

2022 में किया अलगाव का एलान 

17 जनवरी, 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने एक संयुक्त बयान साझा कर अपनी राहें अलग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'दोस्तों, जोड़े, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल की एकजुटता। यात्रा विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। हमनें एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतरी के लिए एक व्यक्ति के रूप में समझने के लिए समय लेने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
Family court grants divorce to actor Dhanush and Aishwarya Rajinikanth after 18 years of marriage
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों बेटों की परवरिश साथ में रखेंगे जारी 

धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, 'कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे निपटने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें।' धनुष और ऐश्वर्या दो बेटों, यात्रा और लिंगा के माता-पिता हैं अलगाव के बाद भी साथ में बच्चों की परवरिश करना जारी रखेंगे। 

IFFI GOA 2024: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बढ़ाएंगे IFFI के समापन समारोह की शोभा, ये सितारे भी करेंगे शिरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed