फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer Box Office Day 5: 100 करोड़ी बनी रामचरण की 'गेम चेंजर', पांचवें दिन भी फिल्म ने किया संघर्ष

Tue, 14 Jan 2025 09:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Jan 2025 09:46 PM IST
सार

 बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई काफी धीमी चल रही है। फिल्म को त्योहार का भी फायदा नहीं मिल पाया है और पांचवें दिन फिल्म ने संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया है।

विज्ञापन
Game Changer box office collection day 5 ram charan kiara advani s shankar dil raju film Earning
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम चरण और कियारा आडवाणी की टॉलीवुड फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई काफी धीमी चल रही है। फिल्म को त्योहार का भी फायदा नहीं मिल पाया है और पांचवें दिन फिल्म ने संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म पांचवें दिन कितनी कमाई की है।

Game Changer box office collection day 5 ram charan kiara advani s shankar dil raju film Earning
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कमाई में आई कमी
 सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के अनुसार, गेम चेंजर फिल्म मंगलवार पांचवें दिन केवल 8.47 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। रिलीज के चौथे दिन गेम चेंजर फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की , जिससे कुल घरेलू कमाई 96.15 करोड़ रुपये हो गई। गेम चेंजर फिल्म की चौथे और पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई 10 जनवरी की कमाई की तुलना में काफी कम है, जब इसने 51 करोड़ रुपये कमाए थे।

Back In Action Trailer: दस वर्षों बाद CIA एजेंट बन कर लौटीं कैमरून डियाज, ‘बैक इन एक्शन’ का ट्रेलर जारी

Game Changer box office collection day 5 ram charan kiara advani s shankar dil raju film Earning
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन
बात करें फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन की तो राम चरण और कियारा आडवाणी की इस फिल्म रिलीज के पांचवें दिन केवल 8.47 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, कमाई की रफ्तार काफी धीमी है और 450 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए अपने बजट से दोगुना कमाना होगा।

Anuja: अब देख पाएंगे गुनीत मोंगा की ‘ऑस्कर 2025’ के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्म अनुजा, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer box office collection day 5 ram charan kiara advani s shankar dil raju film Earning
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने फैंस का किया धन्यवाद
भले राम चरण की इस फिल्म की कमाई में काफी कमी आई है, लेकिन तेलुगु अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का सपोर्ट करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। एक नोट में, अभिनेता राम चरण ने लिखा, "इस संक्रांति पर, मेरा दिल गेम चेंजर में की गई सारी मेहनत को सच में सार्थक बनाने के लिए आभार से भर गया है। मेरी  सराहना पूरी कास्ट, क्रू और पर्दे के पीछे के सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने फिल्म की सफलता में योगदान दिया।"

विज्ञापन
Game Changer box office collection day 5 ram charan kiara advani s shankar dil raju film Earning
गेम चेंजर - फोटो : एक्स @GameChangerOffl

इन सितारों से सजी है फिल्म
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed