फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankranthiki Vasthunam: वेंकटेश के फैंस के लिए खुशखबरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'

Mon, 13 Jan 2025 02:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 02:59 PM IST
सार

Sankranthiki Vasthunam: वेंकटेश अभिनीत फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम ने अब एक आकर्षक कीमत पर अपना ओटीटी सौदा पक्का कर लिया है। जानिए कहां और कब देख सकेंगे अपने पसंदीदा अभिनेता वेंकटेश की फिल्म।

विज्ञापन
Sankranthiki Vasthunam locks OTT platform Where to watch the Venkatesh starrer movie release on Pongal special
जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉम पर स्ट्रीम होगी संक्रांतिकी वस्तुनम - फोटो : इंस्टाग्राम@venkateshdaggubati
साउथ अभिनेता वेंकटेश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लेकिन उससे पहले यब फिल्म 14 जनवरी, 2025 को पोंगल के अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म ने दुनिया भर में काफी चर्चा बटोरी है, जिसका मुख्य कारण भीम्स सेसिरोलेओ द्वारा रचित इसका सुपरहिट संगीत है। 

 
Sankranthiki Vasthunam locks OTT platform Where to watch the Venkatesh starrer movie release on Pongal special
पारिवारिक ड्रामा फिल्म है संक्रांतिकी वस्तुनम - फोटो : इंस्टाग्राम@venkateshdaggubati
निर्माता दिल राजू ने बिना किसी ओटीटी पार्टनर को तय किए ही फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया। इस बात को लेकर काफी चर्चा थी, इसलिए उन्होंने बेहतर डील पाने के लिए डिजिटल राइट्स की बिक्री में देरी की। अब दिल राजू ने ओटीटी अधिकारों को अंतिम रूप देते हुए इसे जी5 ने अच्छी कीमत पर हासिल कर लिया है। 
 
Sankranthiki Vasthunam locks OTT platform Where to watch the Venkatesh starrer movie release on Pongal special
14 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@venkateshdaggubati
अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अगर संक्रांतिकी वस्तुनम को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो यह त्यौहारी सीजन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है। दिल राजू, जिन्हें राम चरण अभिनीत गेम चेंजर से काफी घाटा हुआ, अगर यह फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम दर्शकों को लुभाने के लिए सफल हो जाती है तो यह गेम चेंजर की घाटे की भरपाई करने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैन को लगाई फटकार, किंग की बिना इजाजत खींच रहा तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
Sankranthiki Vasthunam locks OTT platform Where to watch the Venkatesh starrer movie release on Pongal special
फिल्म में नजर आएंगे वेंकटेश - फोटो : इंस्टाग्राम@venkateshdaggubati
फिल्म में राव रमेश और सुनील जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वेंकटेश, जिनकी पिछली फिल्म सैंधव व्यावसायिक रूप से असफल रही थी, वहीं इस प्रोजेक्ट से उनके प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें हैं और उन्होंने पहले दिन से ही इस फिल्म का भरपूर प्रचार किया है।

यह भी पढ़ें:
30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन
 
विज्ञापन
Sankranthiki Vasthunam locks OTT platform Where to watch the Venkatesh starrer movie release on Pongal special
ओटीटी पर फरवरी में रिलीज हो सकती है संक्रांतिकी वस्तुनम - फोटो : इंस्टाग्राम@venkateshdaggubati
ZEE5 द्वारा सुरक्षित OTT अधिकारों के साथ, फिल्म के फरवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक स्ट्रीमिंग शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखाई दिया यह किसका चेहरा, क्या यही है उनका सच्चा प्यार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed