सब्सक्राइब करें

Game Changer: रिलीज में बचे महज 12 दिन, कब आएगा गेम चेंजर का ट्रेलर? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

Game Changer Trailer: फिल्म गेम चेंजर की रिलीज में अब सिर्फ 12 दिन बाकी हैं। राम चरण और शंकर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है, लेकिन ट्रेलर का अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Game Changer Trailer may release on 4 january as per report Ram charan Kiara advani shankar
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म कई भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी। 'गेम चेंजर' को लेकर दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, लेकिन इसका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। फैंस  सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करने के लिए निर्माताओं से अपील कर रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- Twinkle Khanna B'Day: 21 की उम्र में किया डेब्यू, तीनों खान की हीरोइन बनीं, ऐसा रहा ट्विंकल का फिल्मी सफर

Trending Videos
Game Changer Trailer may release on 4 january as per report Ram charan Kiara advani shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज हो सकता है ट्रेलर

इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 4 जनवरी 2025 को एक विशेष इवेंट के दौरान लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक तौर पर  पुष्टि नहीं की गई है। 
यह भी पढ़ें- Game Changer: रिलीज से पहले इस शख्स ने देख डाली 'गेम चेंजर', राम चरण की फिल्म को लेकर बताई ये खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer Trailer may release on 4 january as per report Ram charan Kiara advani shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर

'गेम चेंजर' में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी और अंजलि मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा एस.जे. सूर्या, समुथिरकानी, श्रीकांत और नवीन चंद्रा भी फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण  दिल राजू ने किया है। वहीं, इसे थमन एस ने अपने संगीत से सजाया है।

Game Changer Trailer may release on 4 january as per report Ram charan Kiara advani shankar
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को राम चरण की फिल्म का इंतजार

फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह राम चरण के स्टारडम को और ऊपर लेकर जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कहानी दर्शकों पर गहरा असर करेगी। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। 

विज्ञापन
Game Changer Trailer may release on 4 january as per report Ram charan Kiara advani shankar
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले 'इंडियन 2' बना चुके हैं शंकर
इससे पहले शंकर ने पिछले साल 'इंडियन 2' बनाई थी। हालांकि, कमल हासन अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने बेहद कम कमाई की, जिसकी वजह से इसे फ्लॉप घोषित किया गया था।
संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed