साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का तमगा हासिल करने वाली हनुमान का जलवा अब भी कायम है। मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स तक लोगों को खूब पसंद आए थे। दक्षिण भारत के अलावा हिंदी भाषी राज्यों में भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी।
Hanuman: साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' का जलवा अब भी बरकरार, हासिल की यह खास उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने तेलुगु राज्यों के 25 केंद्रो में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने दिया है।
उन्होंने लिखा, "इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा जो लोग भी बने उनके लिए मेरा दिल अत्यधिक कृतज्ञता से भरा हुआ है। सिनेमाघरों में हनुमान के 100 दिन का जश्न मनाना एक ऐसा क्षण है, जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। इस मील के पत्थर के लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं।"
My heart is filled with immense gratitude for everyone who’s been a part of this amazing journey🙏
Celebrating 100 Days of #HanuMan in theatres is the moment which I’ll cherish for a lifetime.
Grateful to the audience for owning HanuMan and giving us a milestone of 100 Day run… pic.twitter.com/Ruzi241wsQ
इन दिनों दो से दो से तीन सप्ताह तक चलने वाली तेलुगु फिल्मों के बीच हनुमान का सिनेमाघरों में 100 दिन तक प्रदर्शित होते रहना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इस फिल्म में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी अदाकारी फैंस को खूब पसंद आई थी।
Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन ने बताया कैसा होगा मंजुलिका का किरदार? कहा- 'रोल एक जैसा हो सकता है, लेकिन..'
प्रशांत इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल जय हनुमान पर काम कर रहे हैं। हाल ही में इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।