फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HIT 3 Nani: नानी की 32वीं फिल्म हिट 3 पर लगा मोटा पैसा? प्रशंसकों को है फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

Fri, 08 Nov 2024 01:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

HIT 3 Nani: साउथ अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म हिट 3 का पहला पोस्टर पहले ही जारी हो चुका है, जिसने देखने के बाद से ही प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है।
 

विज्ञापन
HIT 3 Nani pumping big money for this upcoming thriller film his home banner movie per report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' की अपार सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार नानी की 32वीं फिल्म हिट 3 का दमदार पोस्टर और टीजर प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जो कि फिल्म के अभिनेता से जुड़ी है।    

 
HIT 3 Nani pumping big money for this upcoming thriller film his home banner movie per report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि हिट फ्रैंचाइज का तीसरा भाग है, जिसका निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है। हिट 3 के प्रोमो में नानी एक निर्दयी पुलिस वाले के रूप में दिखाई दिए, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसमें नानी को एक भयानक पुलिसवाले के अवतार में दिखाया गया है। नानी ने फिल्म का पोस्टर एक कैप्शन के साथ साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'पुलिस कम, अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। नानी 32 अब 'हिट द थर्ड केस' है। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।'

 
HIT 3 Nani pumping big money for this upcoming thriller film his home banner movie per report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
नानी इस फिल्म को अपने होम बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में नानी काफी मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। हिट 3 को शुरू में एक छोटे बजट के साथ बनाने की योजना बनाई गई थी क्योंकि यह एक थ्रिलर फिल्म है। हालांकि, फिल्म की डिमांड को देखते हुए और खासतौर पर इसके एक्शन सींस को देखते हुए इसमें अब अधिक पैसा लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
HIT 3 Nani pumping big money for this upcoming thriller film his home banner movie per report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
नानी की फिल्म हिट 3 की शूटिंग कश्मीर, सिक्किम और पंजाब में होगी और मेकर्स इस थ्रिलर को और भी शानदार बनाने के लिए हर संभव प्रयार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन काफी होंगे, क्योंकि नानी एक पुलिस वाले अर्जुन सरकार की भूमिका में नजर आएंगे। नानी को आखिरी बार 'सारिपोधा सानिवारम' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, अब नानी अपने 32वीं फिल्म यानी 'हिट द थर्ड केस' के लिए उत्साहित हैं।
Freedom At Midnight: सोनी लिव की सीरीज की रिलीज से पहले ही बवाल, दंगों को रंगविहीन करने पर विवेक का बड़ा हमला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed