फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash Toxic: हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर जेजे पेरी ने की टॉक्सिक की प्रशंसा, यश के साथ शेयर किया पोस्ट

Thu, 13 Mar 2025 07:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 13 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

Yash Toxic JJ Perry: हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर जेजे पेरी, जो जॉन विक जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक स्टार यश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
Hollywood stunt coordinator JJ Perry known for John Wick calls KGF Star Yash film Toxic a banger
हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर जेजे पेरी ने यश की टॉक्सिक को बताया धमाकेदार, - फोटो : इंस्टाग्राम@jjlocoperry
केजीएफ स्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। टॉक्सिक एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। वहीं अब हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर जेजे पेरी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह यश के साथ नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ जेजे ने एक खास नोट भी लिखा है

 
Hollywood stunt coordinator JJ Perry known for John Wick calls KGF Star Yash film Toxic a banger
जेजे पेरी ने टॉक्सिक को लेकर किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@jjlocoperry
जेजे पेरी का इंस्टाग्राम पोस्ट
जेजे पेरी ने इंस्टाग्राम पर यश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ''उन्हें अपने दोस्त यश के साथ काम करके बहुत मजा आया। भारत में उनका समय शानदार रहा और उन्हें यूरोप के अपने दोस्तों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत धमाकेदार है और वह अपने काम से खुश हैं।'' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JJ Perry (@jjlocoperry)


Hollywood stunt coordinator JJ Perry known for John Wick calls KGF Star Yash film Toxic a banger
टॉक्सिक मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
यश का जेजे की पोस्ट पर रिप्लाई
जेजे की इस पोस्ट पर केजीएफ स्टार यश ने भी जवाब देते हुए लिखा, ''पेरी के साथ काम करना, उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा।'' जेजे पेरी को हॉलीवुड फिल्म जॉन विक जैसी फिल्मों में स्टंट कोऑर्डिनेटर के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood stunt coordinator JJ Perry known for John Wick calls KGF Star Yash film Toxic a banger
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म टॉक्सिक
"टॉक्सिक" को अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे वेंकट नारायण ने प्रोड्यूस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें नयनतारा और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Hollywood stunt coordinator JJ Perry known for John Wick calls KGF Star Yash film Toxic a banger
इस साल रिलीज हो सकती है टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
टॉक्सिक का टीजर
कुछ समय पहले टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज किया गया था। टॉक्सिक के टीजर में यश एक शानदार गाड़ी से कैसीनो के बाहर एंट्री लेते दिखते हैं। वीडियो में आगे वो एक बार में बार डांसर के साथ नजर आते हैं। टीजर में यश का पहला लुक KGF से चार कदम आगे का लग रहा है। पहले लुक में यश ने सफेद सूट और टोपी पहनी हुई है। फिल्म का टीजर फैंस को बेहद पसंद आया और उन्होंने इसे हॉलीवुड फिल्म जैसा बताया।

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed