{"_id":"64a942d6b3cecd24cc009ee8","slug":"indian-2-actor-kamal-haasan-film-kh-233-digital-rights-sold-at-125-crores-as-per-reports-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan: बुलंदियों पर कमल हासन के सितारे, रिलीज से पहले इतने करोड़ में बिके 'केएच 233' के डिजिटल राइट्स","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kamal Haasan: बुलंदियों पर कमल हासन के सितारे, रिलीज से पहले इतने करोड़ में बिके 'केएच 233' के डिजिटल राइट्स
फिल्म 'विक्रम' के सुपरहिट होने के बाद कमल हासन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले कमल हासन ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म निर्देशक एच विनोथ के साथ होगी। इसे फिलहाल अस्थायी रूप से 'केएच 233' नाम दिया गया है।
यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे के बारे में है और यह कृषि के बारे में प्रकाश डालेगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के डिजिटल अधिकार अंतरराष्ट्रीय ओटीटी दिग्गज को 125 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। विजय की 'लियो' के बाद कमल हासन की फिल्म के डिजिटल राइट्स सबसे ज्यादा कीमत पर बिके।
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक ओर विजय की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 225 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, कमल हासन की फिल्म भी फ्लोर पर जाने से पहले ही अपनी वैल्यू में लगातार इजाफा कर रही है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्टूबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में विजय सेतुपति और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के कलाकारों और क्रू की घोषणा नहीं की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन को आखिरी बार 2022 में 'विक्रम' में देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
कमल हासन, एस शंकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।