फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: शादीशुदा होते हुए भी दूसरी औरत पर आया इन सितारों का दिल, पत्नी से झगड़े के बाद आई तलाक की नौबत

Fri, 07 Jul 2023 06:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Jul 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
These South actors Had Extramarital Affairs Prabhu Deva Kamal Haasan Nagarjuna Akkineni Dhanush
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री में अफेयर और तलाक की खबरें काफी आम बात है। हालांकि, साउथ सिनेमा में इस तरह की खबरें कम ही सुनने को मिलती हैं। साउथ सितारे अपने फिल्म, फैंस और करियर के साथ साथ परिवार का भी खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, साउथ इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके शादीशुदा होने के बाद भी अफेयर की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। इसमें से कुछ कलाकारों को अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते तलाक का मुंह भी देखना पड़ा था। चलिए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने शादीशुदा होते हुए भी किसी और संबंध रखा था।

These South actors Had Extramarital Affairs Prabhu Deva Kamal Haasan Nagarjuna Akkineni Dhanush
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभुदेवा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता और डांसर प्रभुदेवा का। प्रभु देवा ने साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। एक वक्त पर अभिनेता का नाम साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री नयनतारा के साथ जुड़ा था। नयनतारा और प्रभुदेवा ने एक दूसरे को लगभग तीन साल तक डेट किया था। साल 2009 में खबरें आने लगी थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, प्रभुदेवा की पत्नी के हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो पाया, जिसके बाद साल 2010 में प्रभु देवा और उनकी पत्नी रामलथ के बीच 16 साल बाद तलाक हो गया था। रामलथ ने एक इंटरव्यू में सीधे तौर पर अपनी शादी टूटने के लिए नयनतारा को दोषी ठहराया था।

These South actors Had Extramarital Affairs Prabhu Deva Kamal Haasan Nagarjuna Akkineni Dhanush
नागार्जुन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन अक्किनेनी
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नागार्जुन ने साउथ के साथ बॉलीवुड में काम किया है। अभिनेता ने तब्बू के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान उनका का नाम तब्बू के साथ जुड़ा था। नागार्जुन की शादी अमाला से हो रखी थी, लेकिन शादीशुदा होते हुए भी उनकी तब्बू के साथ नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। बताया जाता है कि तब्बू अक्सर नागार्जुन के घर भी आया जाया करती थीं। हालांकि, कुछ समय बाद तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These South actors Had Extramarital Affairs Prabhu Deva Kamal Haasan Nagarjuna Akkineni Dhanush
गौतमी, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
सुपरस्टार कमल हासन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। कमल हासन ने अपनी गर्लफ्रेंड सारिका से शादी की थी। दोनों लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, सारिका के होते हुए भी कमल का नाम गौतमी के साथ जुड़ा था, जिसकी वजह से दोनों का तलाक हो गया था। इस रिश्ते के टूटने के बाद कमल गौतमी के साथ काफी लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाया और साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

विज्ञापन
These South actors Had Extramarital Affairs Prabhu Deva Kamal Haasan Nagarjuna Akkineni Dhanush
धनुष और श्रुति हासन - फोटो : Social Media

धनुष
साउथ सुपरस्टार धनुष भी इस लिस्ट में शामिल हैं। धनुष ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। हालांकि, फिल्म 3 के सेट पर शूटिंग के दौरान धनुष का नाम कई बार कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई रोमांटिक सीन के चलते दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि, इस बात पर धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इस बीच दोनों की तलाक की खबरें भी काफी ज्यादा फैली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed