'शाकुंतलम' की रिलीज के बाद से सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी एक्शन पैक्ड स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। अभिनेत्री पूरी जी जान से वरुण धवन के साथ सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही उनके पास विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' भी है। ऐसे में सामंथा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और अपनी सेहत पर कम ही ध्यान दे पा रही हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि सामंथा ने अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेने का फैसला किया है।
Samantha: फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी सामंथा रुथ प्रभु, जानें अभिनेत्री के फैसले के पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा के करीबी सूत्रों ने बताया है कि अभिनेत्री अपने सारे प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी और पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, 'सामंथा इस समय विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म का लास्ट शूटिंग शेड्यूल है, जो दो या तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। वहीं सिटाडेल का शूट भी लगभग पूरा हो चुका है और इसके साथ बाद उनके सारे कमिटमेंट पूरे हो जाएंगे।'
बात को आगे बढ़ाते हुए सूत्र ने कहा, 'वह काम से एक साल का लंबा ब्रेक लेंगी और कोई भी नई तेलुगू या बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं करेंगी। वह इस समय का उपयोग अपने स्वास्थ्य को ठीक करने और उसका उपचार लेने के लिए करने की योजना बना रही हैं। सामंथा ने उन निर्माताओं का एडवांस पेमेंट वापस कर दिया है, जो उन्होंने पहले लिया था।'
Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए यूएस रवाना हुए कपिल, एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए फिदा
पिछले साल 2022 के आखिरी में, सामंथा ने खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला है और वह उसका ट्रीटमेंट करा रही हैं। हाल ही में, सामंथा जब बेलग्रेड में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही थीं, तब सामंथा अपनी बीमारी के एक साल पूरे होने पर प्रार्थना करने के लिए सेंट सावा के चर्च गई थीं। उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा भावुक कर देने वाला नोट भी शेयर किया था।
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। जल्द ही एक्ट्रेस वरुण धवन संग अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही सामंथा रुथ प्रभु को विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में रोमांस करते हुए भी देखा जाएगा।
Shahrukh Khan-Suhana: शाहरुख-सुहाना के आगामी प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग