{"_id":"668b672f601dee5dc6028869","slug":"is-prabhas-going-to-get-married-after-the-success-of-kalki-2898-ad-actor-aunt-shyamala-devi-gave-reaction-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब
प्रभास तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच हाल ही में उनकी शादी की चर्चा एक बार से तेज हो गई।
2 of 5
प्रभास, श्यामला देवी
- फोटो : एक्स
लगातार चल रही चर्चाओं के बीच कृष्णम राजू की पत्नी और प्रभास की चाची श्यामला देवी ने अभिनेता की शादी से जुड़ी ताजा अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभास शादी के बंधन में बंधने के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह अपने करियर में व्यस्त हैं और शादी एक ऐसा चीज है जो सही समय आने पर होती है।"
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता प्रभास उम्र में 40 के पार जा चुके हैं और उनके फैंस हर समय यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह कब शादी करेंगे। हालांकि, श्यामला देवी के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि अभिनेता अभी सात फेरे लेने के मूड में नहीं हैं। फिलहाल, वह कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने महज 11 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।