सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग चेन्नई में आज (10 मार्च) से शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा, "मुथुवेल पांडियन का शिकार शुरू। जेलर 2 की शूटिंग आज से शुरू।" इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार किरदार में नजर आएंगे।
Jailer 2: 'जेलर' के सीक्वल की शूटिंग आज से शुरू, फिर शिकार पर निकले मुथुवेल पांडियन
Jailer 2: 'जेलर 2' की शूटिंग 10 मार्च से चेन्नई में शुरू हो गई। फिल्म में रजनीकांत फिर से टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर धमाल मचाएंगे। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनिरुद्ध का संगीत होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई तमिल सुपरहिट फिल्म 'जेलर' का दूसरा भाग है। पहली फिल्म की तरह इसे भी नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा है और इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। रजनीकांत के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। 'जेलर' एक एक्शन थ्रिलर थी, जिसने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी धमाल मचाएगी।
Nadaaniyaan: ‘नादानियां’ को लेकर नेटफ्लिक्स के ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बोले- इसे बनाने वाली टीम बर्खास्त हो
Muthuvel Pandian's hunt begins!💥 #Jailer2 shoot starts today🌟@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial pic.twitter.com/v72a7wXpDH
— Sun Pictures (@sunpictures) March 10, 2025
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म के गाने बनाए थे। ये गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। खबरों के मुताबिक 'जेलर 2' में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों के कैमियो भी होंगे। इससे पहले जनवरी 2025 में रिलीज हुए चार मिनट के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसमें रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन की वापसी और एक्शन से भरे सीन दिखे थे।
पिछले साल नेल्सन दिलीपकुमार ने सोशल मीडिया पर 'जेलर 2' की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, "सुपरस्टार रजनीकांत, सन पिक्चर्स और अनिरुद्ध के साथ अपनी अगली फिल्म जेलर 2 की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।" इस पोस्ट में उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए रजनीकांत के प्रति अपनी कृतज्ञता भी जताई थी।
'जेलर' में राम्या कृष्णन, विनायक, योगी बाबू, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया, रेडिन किंग्सले और सुनील जैसे सितारे थे। इसके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों ने इस फिल्म में कैमियो किया था। 'जेलर 2' में भी ऐसी ही शानदार कास्ट की उम्मीद की जा रही है।