तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म जेलर से जबर्दस्त वापसी की है। इस फिल्म को देश के साथ विदेश में भी खूब पसंद किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की है। इस फिल्म के बाद अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
Thalaiver 170: थलाइवर 170 के सेट पर रजनीकांत ने की ग्रैंड एंट्री, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जब वह थलाइवर 170 की शूटिंग के लिए केरल में बने सेट पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहले सी मौजूद थे। सुपरस्टार ने अपने फैंस का हवा में का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अभिनेता ने भूरे रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी और वह खुशी से अपने प्रशंसकों को देख रहे थे।
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहें एक हिट का इंतजार
सोशल मीडिया अभिनेता की सेट पर ग्रैंड एंट्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया, प्रशंसकों ने जमकर इस पर प्यार बरसा शुरू कर दिया। एक प्रशंसक ने लिखा, "वह और भी जवान होते जा रहे हैं। वह और अधिक स्मार्ट होते जा रहे हैं। वह जो हैं वही हैं! नाम है रजनीकांत।" एक अन्य ने कहा, "थलाइवर लुक सेम"।
Superstar @rajinikanth gets huge reception on the sets of #Thalaivar170 in Kerala
பெண்கள் தான் அதிகமா இருக்காங்க!
வெறும் ரசிகர்கள் ஆதரவு மட்டுமே இவரை இந்த உச்சத்துக்கு கொண்டு வரல, இந்த மாதிரி தாய்மார்கள் ஆதரவோட குடும்பங்கள் கொண்டாடும் கலைஞனா இருந்ததுனால தான் இன்னைக்கும் சூப்பர்… pic.twitter.com/sKYqXApfAM
बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेता ने अपनी आगामी रिलीज के बारे में पीटीआई के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि यह एक बहुत बड़ी मनोरंजक फिल्म होगी। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ अपनी 170वीं फिल्म कर रहा हूं, जो एक सामाजिक संदेश के साथ-साथ एक बड़ी मनोरंजन भी होगी। मैं फिल्म की शूटिंग करने जा रहा हूं। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है।" इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। हाल ही में उनके जवान के म्यूजिक को काफी पसंद किया गया है।
गौरतलब है कि रजनीकांत की जेलर को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी दिखे थे। इस फिल्म ने गदर 2 और ओएमजी 2 के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
Bharti Singh: महादेव बेटिंग एप केस की जांच के घेरे में भारती सिंह, क्या समन जारी करेगी ईडी?