रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म में जाफर सादिक ने भी अहम भूमिका निभाई है। दर्शकों को उनका काम काफी पसंद भी आ रहा है। 'पावा कढ़ाइगल' और कमल हासन की 'विक्रम' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता जाफर सादिक ने नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
Jailer: रजनीकांत ने 'जेलर' के अभिनेता जाफर सादिक को दिया खास तोहफा, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में वह रजनीकांत के साथ एक प्रमुख सहायक भूमिका में दिखाई दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि युवा अभिनेता को 'जेलर' के सेट पर खुद सुपरस्टार से एक विशेष उपहार मिला। युवा अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें रजनीकांत से एक विशेष उपहार मिला है। सुपरस्टार ने चार जुलाई को जाफर सादिक के अनुरोध पर उन्हें 'जेलर' में पहना हुआ धूप का चश्मा दे दिया है।
सनग्लासेस की तस्वीरें साझा करते हुए उत्साहित जाफर ने लिखा इंस्टाग्राम पर रजनीकांत को इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद कहा है। बता दें कि जाफर ने 'जेलर' में रजनीकांत के साथ काम करने के लिए बेजॉय नांबियार की तमिल-हिंदी द्विभाषी फिल्म छोड़ दी थी। जेलर की बात करें तो सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें बड़ी स्टार कास्ट है।
फिल्म में रजनीकांत ने जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है। फिल्म में लोकप्रिय मलयालम स्टार मोहनलाल सहित प्रियंका मोहन, तमन्ना, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेलर ने अब तक 296 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकएंड में यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
Sukhee Poster: मीडिल क्लास महिला की कहानी बड़े पर्दे उतारने आ रही है शिल्पा, फिल्म 'सुखी' का फर्स्ट लुक आउट