{"_id":"66d86bcc1b5ac1f5410ab512","slug":"junior-ntr-devara-part-1-big-update-know-on-which-day-the-trailer-is-set-to-release-as-per-report-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन ट्रेलर रिलीज करने की है तैयारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन ट्रेलर रिलीज करने की है तैयारी
'आरआरआर' के बाद जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर दोबारा वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म देवरा: पार्ट-1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिनेता के फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन के साथ दर्शकों को दमदार कहानी भी देखे को मिलेगी।
2 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे वैसे फिल्म को लेकर नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से अब पर्दा उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म के ट्रेलर को 10 या 11 सितंबर को लॉन्च करने की पूरे जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
3 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा समय में फिल्म के दृश्यों और बैकग्राउंड दृश्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, फिल्म की मार्केटिंग टीम इसे भव्य रूप से रिलीज करने के लिए खास योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
उम्मीद जताई जा रही है कि 'देवरा: पार्ट 1' के ट्रेलर में बड़े पैमाने में ड्रामा और एक्शन का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी कपूर इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।