फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचा चुकी हैं प्रभास की ये फिल्में, लिस्ट के नाम देख होगी हैरानी

Thu, 27 Jun 2024 01:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Biggest Box Office opening Moves Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush
प्रभास - फोटो : अमर उजाला

कल्कि 2898 एडी की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। फिल्म ने 27 जून यानी आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, देर रात तक इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ जाएंगे। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर  प्रभास अपनी पिछली कई फिल्मों की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, ताजा आंकड़ों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल, आज हम आपको प्रभास की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की थी।

Kalki 2898 AD Actor Prabhas Biggest Box Office opening Moves Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush
फिल्म 'बाहुबली 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
बाहुबली 2

इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रभास के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बाहुबली 2 है। फिल्म ने रिलीज के बाद कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Kalki 2898 AD Actor Prabhas Biggest Box Office opening Moves Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush
सलार - फोटो : एक्स
सलार

दूसरे पायदान पर अभिनेता की फिल्म सलार है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि रिलीज होते ही सिनेमाघरों में प्रभास के फैंस की लंबी कतारें नजर आने लगीं। फिल्म ने पहले दिन केवल भारत में ही 90.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ बना चुके प्रशांत नील ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Biggest Box Office opening Moves Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush
साहो - फोटो : एक्स
साहो

सूची में तीसरे नंबर पर फिल्म साहो है। फिल्म का निर्देशन और लेखन सुजीत ने किया था। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी। इसमें अभिनेता जमकर मारधाड़ करते नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 89 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Biggest Box Office opening Moves Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आदिपुरुष

प्रभास की आदिपुरुष भले ही फ्लॉप रही, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म ने पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। इसका निर्देशक ओम राउत ने किया था। इससे पहले उन्होंने  तान्हा जी द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्म का निर्देशन किया था।
Kalki 2898: 'कल्कि 2898 एडी' हुई रिलीज, एक्स पर पब्लिक बोल रही है - हॉलीवुड की टक्कर की फिल्म बनाई है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed