फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: प्रभास के फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी, जल्द दोबारा रिलीज होगी अभिनेता की ये सुपरहिट फिल्म

Mon, 19 Aug 2024 06:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Film Darling re Releasing on this date Details Inside
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

अपनी फिल्मों से अभिनेता प्रभास ने वैश्विक स्तर पर खास पहचान बना ली है। बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों ने विदेश में भी जमकर कमाई की थी। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म डार्लिंग भी उनमें से ही एक है। साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से ही उन्हें डार्लिंग उपनाम दिया गया। 

Kalki 2898 AD Actor Prabhas Film Darling re Releasing on this date Details Inside
डार्लिंग - फोटो : यूट्यूब

उनकी इसी फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की इस सुपरहिट फिल्म को दोबारा रिलीज करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 23 सितंबर को पर्दे पर फिर से दस्तक देगी। 

Kalki 2898 AD Actor Prabhas Film Darling re Releasing on this date Details Inside
डार्लिंग - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म में अभिनेता ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में फिल्म का दोबारा रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। फिल्म डार्लिंग ने प्रभास के करियर को आकार देने में खास भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन ए. करुणाकरण ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Film Darling re Releasing on this date Details Inside
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
फिल्म की कहानी दोनों सितारों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। हालांकि, फिल्म में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब एक गैंगस्टर की बेटी प्रभास के प्यार में पड़ जाती है। 
Abhishek Banerjee: करण जौहर पर आरोप लगा बुरा फंसे अभिषेक बनर्जी? बयान साझा कर पेश की सफाई

 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Prabhas Film Darling re Releasing on this date Details Inside
प्रभास - फोटो : एक्स @rajasaabmovie

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनके पास निर्देशक मारुति की द राजा साहब है। इसके अलावा वह हनु राघवपुडी की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। साथ ही, वह सलार पार्ट-2 और संदीप रेड्डी वंगा की स्पिरिट में भी काम कर रहे हैं। 
Indian Films on Historcial characters: बीते पांच वर्षों में आईं वो फिल्में, जो ऐतिहासिक किरदारों पर थीं आधारित
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed