फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: ओक्काडू से लेकर सिम्हाद्री तक, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं प्रभास

Tue, 02 Jul 2024 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Prabhas Has Rejected Blockbuster Movies Okkadu Brindavanam Simhadri
प्रभास - फोटो : अमर उजाला

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। पहले चार दिन में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है कि सात दिन में यह फिल्म 400 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह प्रभास के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले प्रभास को ऑफर की गईं, लेकिन किसी न किसी कारणवश वह इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सके।

Kalki 2898 AD actor Prabhas Has Rejected Blockbuster Movies Okkadu Brindavanam Simhadri
ओक्काडू - फोटो : यूट्यूब
ओक्काडू

महेश बाबू के करियर को संवारने में फिल्म ओक्काडू का बड़ा योगदान है। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म का निर्देशन गुणशेखर ने किया था। इसकी गिनती महेश की सबसे शानदार फिल्मों में की जाती है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे पहले इसे प्रभास को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

Kalki 2898 AD actor Prabhas Has Rejected Blockbuster Movies Okkadu Brindavanam Simhadri
सिम्हाद्री - फोटो : यूट्यूब
सिम्हाद्री

तेलुगु भाषा की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा प्रभास बनते बनते रह गए थे। दरअसल, सिम्हाद्री के लिए निर्माताओं की पहली पसंद प्रभास थे। हालांकि, किसी वजह से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Prabhas Has Rejected Blockbuster Movies Okkadu Brindavanam Simhadri
बृंदावनम  - फोटो : यूट्यूब
बृंदावनम 

दक्षिण भारत की सबसे प्रसिद्ध पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में बृंदावनम का नाम जरूर शामिल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक जूनियर एनटीआर से पहले यह रोल प्रभास को ऑफर किया गया था, हालांकि, निर्माताओं और अभिनेता के बीच बात आगे नहीं बढ़ सकी और यह फिल्म जूनियर एनटीआर को यह फिल्म मिल गई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रही थी। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Prabhas Has Rejected Blockbuster Movies Okkadu Brindavanam Simhadri
किक - फोटो : यूट्यूब
किक

सूची में रवि तेजा की सुपरहिट फिल्म किक का नाम भी शामिल है। रवि तेजा के अभिनय के लाखों दीवाने हैं। साल 2009 में आई कॉमेडी-एक्शन फिल्म किक ने रवि तेजा के करियर में चार चांद लगा दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी। हालांकि, रवि से पहले इस किरदार को निभाने का प्रस्ताव प्रभास को दिया गया था।
Vijay Varma: अभिनय के लिए घर छोड़कर बिहार के 'छोटे त्यागी' कैसे बने विजय वर्मा? नेगेटिव रोल में पाई खूब शोहरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed