फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 AD' का जादू दो दिन में ही पड़ा फीका, 'आदिपुरुष' से भी पीछे रह गई फिल्म

Sat, 29 Jun 2024 09:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jun 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 comparison Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush Radhe Shyam
कल्कि 2898 एडी, आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम

कल्कि 2898 एडी की चर्चा पिछले कई महीनों से लगातार चल रही थी। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन प्राप्त हुआ। हालांकि, फिल्म की चमक दूसरे दिन काफी ज्यादा फीकी पड़ गई। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। प्रभास की यह फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली 2 से काफी ज्यादा पीछे रह गई। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 comparison Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush Radhe Shyam
कल्कि 2898 एडी, बाहुबली 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने टिकट खिड़की पर तूफान खड़ा कर दिया था। फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। यही वजह थी कि रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर प्रभास के फैंस की लंबी कतारें नजर आईं। इस फिल्म ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। प्रभास की कल्कि 2898 एडी ओपनिंग डे पर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म से काफी पीछे रही। पहले दिन कल्कि 2898 एडी ने सभी भाषाओं के मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि बाहुबली 2 से 25.7 करोड़ रुपये कम है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हिंदी पट्टी में फिल्म की कम कमाई है।

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 comparison Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush Radhe Shyam
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स

दूसरे दिन भी कल्कि 2898 एडी कमाई के मामले में बाहुबली 2 से काफी पीछे रह गई। इस फिल्म ने शुक्रवार को सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन के बाद कल्कि 2898 एडी की कुल कमाई 149.3 करोड़ हो सकी है। वहीं, बाहुबली 2 की बात करें तो इस फिल्म ने केवल भारत में सभी संस्करण को मिलाकर दो दिन में 211 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 comparison Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush Radhe Shyam
आदिपुरुष, सलार, राधेश्याम - फोटो : इंस्टाग्राम

दो दिन की कमाई के मामले में प्रभास की कल्कि 2898 एडी आदिपुरुष से भी पीछे रह गई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ने दो दिन में 152 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कल्कि 2898 एडी केवल सलार, साहो और राधेश्याम से ही आगे निकल सकी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सलार ने दो दिन में सभी भाषाओं को मिलाकर 147.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई 56.35 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा साहो ने दो दिन में 144.10 करोड़ रुपये और राधेश्याम ने महज 67.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2 comparison Baahubali 2 Saaho Salaar Adipurush Radhe Shyam
कल्कि 2898 एडी ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास की दो दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में:
फिल्म दो दिन का कुल कलेक्शन
बाहुबली 2 211 करोड़ रुपये
आदिपुरुष 152 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 149.3 करोड़ रुपये
साहो   144.10 करोड़ रुपये
सलार  147.05 करोड़ रुपये
राधेश्याम 67.7 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed