{"_id":"667da17adb6eea91b8099554","slug":"kalki-2898-ad-day-1-collection-nag-ashwin-film-collect-100-crores-on-opening-day-prabhas-hits-century-5th-time-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD Day 1 Collection: ‘कल्कि’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगी सेंचुरी, ऐसा करने वाली प्रभास की 5वीं फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kalki 2898 AD Day 1 Collection: ‘कल्कि’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगी सेंचुरी, ऐसा करने वाली प्रभास की 5वीं फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:59 PM IST
सार
बहुप्रतीक्षित साइंस फिक्शन ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' आज (27 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। प्रभास ने पांचवीं बार बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सेंचुरी जड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बहुप्रतीक्षित माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के पहले ही दिन गुरुवार को हरतरफ हंगामा कर दिया है। सुबह चार बजे से शुरू हुए फिल्म के पहले शोज से ही फिल्म को लेकर जो माहौल बनना शुरु हुआ, उसने रात आते आते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसे रिलीज के पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाने वाली प्रभास की पांचवीं फिल्म बना दिया है। फिल्म की ओपनिंग इससे बेहतर हो सकती थी लेकिन फिल्म को हिंदी भाषी क्षेत्रों में अपनी खराब मार्केटिंग का खामियाजा उठाना पड़ा है। हिंदी पट्टी में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बहुत अच्छी नहीं रही। फिल्म को ‘अमर उजाला’ की फिल्म समीक्षा में तीन स्टार की रेटिंग मिली है।
'कल्कि 2898 एडी' तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है और फिल्म ने सभी स्थानों पर शानदार शुरुआत की है। 'कल्कि 2898 एडी' का पहले दिन का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है।
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'महानती' फेम नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' का बजट 600 करोड़ रुपये बताया गया है। यह फिल्म प्राचीन भारतीय हिंदू पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और शोभना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही इसमें मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली और दुलकर सलमान का कैमियो है।
'कल्कि 2898 एडी' के ओपनिंग डे पर 100 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही प्रभास ने भी इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली यह सुपरस्टार की पांचवीं फिल्म साबित हुई है। इससे पहले 'प्रभास' अभिनीत फिल्म 'बाहुबली', 'साहो', 'आदिपुरुष' और 'सलार' ने भी ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की वैश्विक शुरुआत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने अपने शुरुआती दिन में 223 करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 'बाहुबली 2' ने 217 करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड बनाया। अन्य उल्लेखनीय ओपनिंग में 159 करोड़ रुपये के साथ यश की 'केजीएफ 2' और 158 करोड़ रुपये के साथ प्रभास की 'सलार' शामिल हैं। विजय की 'लियो' ने भी पहले दिन 142.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'कल्कि 2898 एडी' अपने शुरुआती दिन में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।