फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Ashwin: कल्कि 2898 एडी को लेकर नाग अश्विन ने लोगों से किया खास आग्रह, जानें निर्देशक ने क्या कहा?

Fri, 05 Jul 2024 11:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 05 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD director Nag Ashwin X post Said people to celebrate Indian Cinema This weekend
नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म नौ दिनों में 431.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना की है। 

Kalki 2898 AD director Nag Ashwin X post Said people to celebrate Indian Cinema This weekend
भुज्जी कार, नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

कुछ लोगों को फिल्म का पहला हाफ काफी धीमा लगा, तो कुछ प्रभास की अदाकारी में कमियां नजर आईं। इन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने आलोचकों को खास अंदाज में जवाब दिया है। हाल ही में किए पोस्ट में उन्होंने लोगों से भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने की अपील की।

Kalki 2898 AD director Nag Ashwin X post Said people to celebrate Indian Cinema This weekend
नाग अश्विन - फोटो : इंस्टाग्राम@nag_ashwin

उन्होंने एक्स पर लिखा, "इस सप्ताहांत, आइए जश्न मनाएं.... फैंडम, सभी दर्शक और सभी भाषाएं जो एक साथ आ गई हैं...आइए उस बात का जश्न मनाएं। जो दरवाजे भविष्य के फिल्मकारों खुल गए हैं, आइए उसका जश्न मनाएं। विश्लेषण को बाद के लिए बचाकर रखते हैं। इस सप्ताहांत, आइए भारतीय सिनेमा का जश्न मनाएं!" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD director Nag Ashwin X post Said people to celebrate Indian Cinema This weekend
नाग अश्विन - फोटो : इंस्टाग्राम@nag_ashwin

नाग अश्विन की फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में ही वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म आने वाले कुछ दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD director Nag Ashwin X post Said people to celebrate Indian Cinema This weekend
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा , दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर फिल्म में विशिष्ट भूमिका में हैं। वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी कल्कि 2898 एडी 27 जून को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज थी।
Sarfira Censor: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा को सेंसर बोर्ड ने दिया यू सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी बनी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed