फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lokah Chapter 1: मंगलवार को भी कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका' ने कमाए करोड़ों, जानिए 13वें दिन का कलेक्शन

Tue, 09 Sep 2025 08:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Sep 2025 08:58 PM IST
सार

Lokah Chapter 1 Box Office Collection Day 13: मलयालम फिल्म ‘लाेका चैप्टर 1’ इन दिनों खूब चर्चा में है। अपनी अलग तरह की कहानी की वजह यह फिल्म हिंदी दर्शकों को भी पसंद आ रही है। जानिए, 13वें दिन फिल्म ‘लोका’ ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Kalyani Priyadarshan Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Day 13 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मलयालम सिनेमा हमेशा ही अलग तरह की कहानी के लिए जाना जाता है। हालिया रिलीज मलयालम फिल्म ‘लाेका चैप्टर 1’ ने यह बात साबित कर दी है। इस फिल्म बहुत कम बजट में बनी है और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जानिए, 13वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

Kalyani Priyadarshan Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Day 13 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘लोका’ की 13वें दिन की कमाई 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकडों के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने मंगलवार यानी 13वें दिन 3.01 करोड़ रुपये कमाए है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 91.41 करोड़ रुपये है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। 

Kalyani Priyadarshan Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Day 13 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वुमन सुपरहीरो एक्शन मूवी है ‘लोका’
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' एक वुमन सुपरहीरो जॉनर की फिल्म है। इसकी अलग तरह की कहानी, एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म को साउथ एक्टर दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, इसके डायरेक्टर डोमिनिक अरुण हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ 35 करोड़ के बजट में बनी है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।  

ये खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalyani Priyadarshan Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Day 13 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'लोका' का किन फिल्मों से है थिएटर में है मुकाबला
इस समय ‘लोका’ के सामने ‘परम सुंदरी’, ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘बागी 4’, ‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ ने मंगलवार को 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं  ‘द कंज्यूरिंग’ ने आज 3.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 76 लाख रुपये और ‘परम सुंदरी’ ने महज 7 लाख रुपये कमाए हैं।  
विज्ञापन
Kalyani Priyadarshan Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Day 13 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'लोका' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आई ये स्टार कास्ट 
फिल्म ‘लोका’ में कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल किया है। वहीं नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन, निथ्या श्री, सारथ सभा जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed