{"_id":"684454337209480f660132bf","slug":"kamal-hassan-starring-mani-ratnam-directed-movie-thug-life-day-3-box-office-collection-2025-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thug Life Day 3 Collection: वीकएंड पर ‘ठग लाइफ’ की हालत खराब, तीसरे दिन कलेक्शन में भारी गिरावट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Thug Life Day 3 Collection: वीकएंड पर ‘ठग लाइफ’ की हालत खराब, तीसरे दिन कलेक्शन में भारी गिरावट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:32 PM IST
सार
Movie Thug Life Box Office Collection Day 3: कमल हासल की चर्चित फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अपना खाता कमजोर कलेक्शन के साथ खोला था। तीसरे दिन और वीकएंड पर आकर भी इस फिल्म की कमाई में गिरावट दिखी है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मणि रत्नम जैसे दिग्गज निर्देशक और कमल हासन जैसे उम्दा कलाकार की जबर जोड़ी के बावजूद ‘ठग लाइफ’ ने दर्शकों को निराश किया। पहले दिन यानी बीते गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 15 करोड़ रुपये ही रहा। शुक्रवार तो कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। यही हाल वीकएंड यानी शनिवार को भी है। फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले भी काफी कम हो गया है।
2 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने तीसरे दिन में आकर 4.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 27.11 करोड़ रुपये है। वीकएंड होने के बावजूद कम संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, इससे अंदाजा लग सकता है कि फिल्म दर्शकों को जमी नहीं है।
3 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बड़ा बजट-कमजोर कहानी
कमल हासन की इस फिल्म का बजट लगभग 180- 200 करोड़ रुपये के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। जिस गति से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि अपना बजट वसूल कर पाएगी। वैसे बड़ा बजट और एक्शन की हाई डोज के बावजूद भी दर्शक इस फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसमें कहानी कमजोर है। दर्शक कमल हासन की फिल्में अच्छी कहानी के लिए देखने जाते हैं। यही कारण है कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ देखकर कमल हासन के फैंस थोड़ा निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये है फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कहानी
फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक तमिल भाषी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें कमल हासन एक गैंगस्टर के रोल में ही नजर आए हैं। फिल्म की कहानी अपराध और विश्वासघात के ईद-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में कमल हासन शक्तिवेल नाम के एक माफिया के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड से लेकर साउथ के एक्टर फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘ठग लाइफ’ में एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इसमें तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। दो बॉलीवुड एक्टर अली फजल और सान्या मल्होत्रा ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।