फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya-Jyothika: कॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार जोड़ी, सूर्या-ज्योतिका की नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 09 Nov 2024 05:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

कंगुवा स्टार सूर्या और उनकी पत्नी ज्योतिका कॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार जोड़ियों में से एक हैं। आइए दोनों की संपत्ति के बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Kanguva Actor Suriya and His Wife Jyothika Net Worth Read Details Inside
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम- ज्योतिका

दक्षिण भारत की सबसे मशहूर रियल लाइफ जोड़ियों में सूर्या और ज्योतिका का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुकी है। वहीं, उनके वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी प्रशंसकों को काफी ज्यादा प्रेरित करती है। कॉलीवुड के ये स्टार आइकन न केवल अपने अभिनय करियर के लिए, बल्कि अपनी मजबूत साझेदारी के लिए भी जाने जाते हैं। दोनों ने साथ में एक सुंदर परिवार, संपन्न करियर और एक शानदार जीवन शैली बनाई है, इसी वजह से वे इंडस्ट्री के सबसे धनी जोड़ों में से एक भी बन चुके हैं। 

Kanguva Actor Suriya and His Wife Jyothika Net Worth Read Details Inside
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम- ज्योतिका
ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी लाखों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का काम करती है। उनके इस सफर की शुरुआत साल 1999 में पूवेलम केट्टुप्पर के सेट पर शुरू हुई। उस समय सूर्या इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए थे। वहीं, मूल रूप से मुंबई की रहने वाली ज्योतिका कॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए तमिल सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। 

Kanguva Actor Suriya and His Wife Jyothika Net Worth Read Details Inside
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम- ज्योतिका
साल 2006 में हुई थादी

सूर्या उनकी लगन और विनम्रता से काफी ज्यादा प्रभावित हुए और धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। सूर्या और ज्योतिका की दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसकी वजह से फिल्म काखा काखा की सफलता के दौरान उनकी सगाई हो गई। बाद में, उन्होंने 2006 में एक पारंपरिक तमिल समारोह में शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, दीया और देव। यह कॉलीवुड की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन सबसे प्यारी और प्रशंसित जोड़ियों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Actor Suriya and His Wife Jyothika Net Worth Read Details Inside
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम- ज्योतिका
इतनी फीस लेते हैं दोनों

शादी के बाद ज्योतिका ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन उन्होंने 36 साल की उम्र में साल 2015 में 36 वायादिनिले के साथ अभिनय में वापसी की। तमिल के अलावा वह मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह एक फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, सूर्या ने कुंगवा के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

विज्ञापन
Kanguva Actor Suriya and His Wife Jyothika Net Worth Read Details Inside
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम- ज्योतिका
सूर्या से ज्यादा ज्योतिका की नेट वर्थ

अपने सफल करियर, व्यवसाय और संपत्तियों के कारण, सूर्या और ज्योतिका ने काफी नेट वर्थ अर्जित की है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट बताती है कि ज्योतिका की नेट वर्थ सूर्या से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो सूर्या की कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि ज्योतिका की 331 करोड़ रुपये है। साथ में, उनकी संयुक्त कुल संपत्ति 530 करोड़ रुपये है, जो उन्हें कॉलीवुड में सबसे अमीर जोड़ी बनाती है।
Kannappa: प्रभास की तस्वीर लीक होने पर एक्शन में 'कन्नप्पा' की टीम, अपराधी को पकड़वाने वाले को मिलेगा यह इनाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed