फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Box Office Collection Day 2: 'कंगुवा' ने दिया सूर्या के स्टारडम को झटका, दूसरे दिन ही पस्त हुई फिल्म

Fri, 15 Nov 2024 09:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

सूर्या की बिग बजट फिल्म 'कंगुवा' का हाल बेहाल है। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आई है। 
 

विज्ञापन
Kanguva Box Office Collection Day 2 Suriya Siva film latest occupancy and earning
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूर्या की बहुचर्चित फिल्म 'कंगुवा' ने जबर्दस्त प्रमोशन के बीच बीते दिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, इस फंतासी एक्शन थ्रिलर का इंतजार कर रहे दर्शकों के हाथ निराशा ही लगी है। 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को सरकार से बड़ा तोहफा मिला। तमिलनाडु में, सरकार ने 'कंगुवा' को पांच स्क्रीनिंग की अनुमति दी। इन सभी प्रयासों के बावजूद फिल्म का कलेक्शन निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाला है। टिकट विंडो पर ठंडी ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की कमाई दूसरे दिन ही धड़ाम रही है। शुक्रवार के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

Kanguva Box Office Collection Day 2 Suriya Siva film latest occupancy and earning
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम 'कंगुवा'

सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कंगुवा' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया है। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित और केई ज्ञानवेल राजा द्वारा निर्मित इस भारी बजट की फिल्म ने अपने दूसरे दिन टिकट खिड़की पर संघर्ष करना शुरू कर दिया। स्टूडियो ग्रीन द्वारा संचालित 'कंगुवा' अपने शुरुआती दिन में ही दर्शकों को लुभाने में असफल रही है, जिसका सबूत इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ मिल रहा है। 

Kanguva Box Office Collection Day 2 Suriya Siva film latest occupancy and earning
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन ही निकली हवा 

'कंगुवा' को लेकर दर्शकों और समीक्षकों का कहना है कि इसकी कहानी बेहद कमजोर है। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म में कोई नयापन नहीं है, जो लोगों को सिनेमाघरों का रुख करने पर मजबूर करे। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'कंगुवा' ने रिलीज डे पर टिकट विंडो पर 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हालांकि, फिल्म को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इसके बजट के अनुसार, ओपनिंग डे पर 70 करोड़ रुपये की आवश्यक्ता थी। फिल्म रिलीज के पहले दिन कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं निकाल सकी, जो निर्माताओं और सूर्या के स्टारडम के लिए तगड़ा झटका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Box Office Collection Day 2 Suriya Siva film latest occupancy and earning
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कंगुवा' ने दूसरे दिन ही टेके घुटने 

वहीं, 'कंगुवा' के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसे वीकएंड का फायदा मिलना चाहिए था। हालांकि, इसका शुक्रवार का कलेक्शन फिल्म की टीम के हाथ-पांव फुलाने वाला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'कंगुवा' ने दूसरे दिन महज 4.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन की कमाई से भी तकरीबन 25 प्रतिशत कम रहा है। 'कंगुवा' को कुछ गति हासिल करने के लिए दो अंकों की कमाई की आवश्यक्ता थी, लेकिन कारोबार और नतीजा सबके सामने है। 

Matka Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों के लिए तरसी वरुण तेज की 'मटका', जानिए कितनी रही कमाई

विज्ञापन
Kanguva Box Office Collection Day 2 Suriya Siva film latest occupancy and earning
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूर्या के स्टारडम को तगड़ा झटका

'सूर्या' की आखिरी सुपरहिट फिल्म एक दशक पहले 'सिंघम 2' थी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अभिनेता बेहतर स्क्रिप्ट के हकदार हैं। इस फिल्म से सूर्या के दमदार वापसी की उम्मीद थी। हालांकि, यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। प्रशंसकों को उनकी वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि 'कंगुवा' को मिली प्रतिक्रिया ने उनके बुरे दौर को लंबा खींच दिया है। फिल्म ने भारत में 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। यूं तो ये सूर्या के करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है, लेकिन यह फिल्म के बजट के हिसाब से बेहद कम रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed