फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'कंगुवा', छठे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म

Tue, 19 Nov 2024 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Nov 2024 09:12 PM IST
सार

Kanguva Movie Box Office Collection Day 6: कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। यह कमल हासन की फ्लॉप फिल्म इंडियन 2 से भी कम कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 6 Suriya Bobby deol Siruthai Siva Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों के लिए एक पुरानी कहावत "कंटेंट ही किंग होता है" काफी ज्यादा मशहूर है। हम अब तक ऐसा दर्जनों बार देख चुके हैं कि कोई छोटे बजट की फिल्म सैकड़ों करोड़ की कमाई कर लेती है। वहीं, कई बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांग पाती। कंगुवा का कंटेंट भी दर्शकों को पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि फिल्म पहले हफ्ते में फेल हो गई है।

Kanguva Movie Box Office Collection Day 6 Suriya Bobby deol Siruthai Siva Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चला सूर्या-बॉबी का जादू

कंगुवा को लेकर लंबे समय से निर्माताओं की ओर से माहौल तैयार किया जा रहा था। फिल्म में सूर्या जैसे सुपरस्टार थे। वहीं, इसमे बॉबी देओल के लुक को भी काफी ज्यादा खतरनाक रखा गया था। हालांकि, दोनों ही सितारों का जादू सिनेमाघरों में फीका नजर आया। हद से ज्यादा लंबी इस फिल्म को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

Kanguva Movie Box Office Collection Day 6 Suriya Bobby deol Siruthai Siva Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ्लॉप फिल्म इंडियन 2 से भी रही पीछे

कंगुवा का बॉक्स ऑफिस पर हाल इस बात से समझा जा सकता है कि इस साल आई तमिल फिल्म इंडियन 2 से भी यह फिल्म पीछे चल रही है। कमल हासन की फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 25.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, पांच दिन में फिल्म का कलेक्शन 65.15 करोड़ रुपये का रहा था, जबकि कंगुवा 54.51 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 6 Suriya Bobby deol Siruthai Siva Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन इतनी रही कमाई

कंगुवा की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। मंडे टेस्ट में फेल हो जाने के बाद फिल्म बड़ी फ्लॉप होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन दो करोड़ 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 59.09 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 6 Suriya Bobby deol Siruthai Siva Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं ने उठाया ये बड़ा कदम

फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद निर्माताओं की आंखें अब जाकर खुली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 12 मिनट छोटा किया गया है। हालांकि, कमाई के आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मेकर्स को यह कदम उठाने में काफी देर हो चुकी है।
Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed