दिग्गज अभिनेता कमल हासन इस समय तमिल इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वर्तमान में उनके पास एक से बढ़कर एक बड़े बजट की फिल्में हैं। कल्कि 2898 एडी के साथ वे जल्द ही इंडियन 2 में भी नजर आने वाले हैं।
Anbariv: अनबरीव के जन्मदिन पर केएच 237 के मेकर्स ने साझा किया दमदार टीजर, कमल हासन ने खास अंदाज में दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, वे केएच 237 में भी अपनी दमदार अदाकारी दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन एक्शन कोरियग्राफर अंबुमणि और अरिवुमणि कर रहे हैं, जिन्हें अनबरीव के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच निर्देशक जोड़ी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक शानदार टीजर जारी किया है।
'केएच 237' की इस झलक के देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। अनबरीव के जन्मदिन पर कमल हासन ने भी दोनों को खास अंदाज में बधाई दी है।
Double the Talent, Double the Excitement!
Wishing the Action Twins @anbariv an Unforgettable Birthday!#HBDAnbariv #HappyBirthdayAnbariv
➡️https://t.co/oOIYdizODH#Ulaganayagan #KamalHaaan #KH237@ikamalhaasan #Mahendran @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/uAmatMBptB
अभिनेता ने दोनों के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्रिय भाइयों और बहनों अनबरीव , जिन्होंने अपनी प्रतिभा और समर्पण से आपको और मुझे प्रभावित किया है, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं"।
திறமையாலும், அர்ப்பணிப்பாலும் உங்களையும் என்னையும் கவர்ந்த அன்புத் தம்பிகளுக்கு @anbariv மனமார்ந்த பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள். pic.twitter.com/IfttsB26q7
कमल हासन फिलहाल मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय वे फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। कमल हासन ने 'इंडियन 2' और 'कल्कि 2898 एडी' के लिए भी अपना काम पूरा कर लिया है। 'कल्कि 2898 एडी' में बड़े पर्दे पर 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म में वे कथित तौर पर नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।
Ekta Kapoor: एकता कपूर को भा गई इम्तियाज अली की 'चमकीला', तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- 'फिल्म देखकर मजा आया'