सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भारी चूक, दर्शकों का फूट पड़ा गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

कोच्चि के थिएटर में 'पुष्पा 2' के सिर्फ इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाने से दर्शकों में गहरा असंतोष देखने को मिला। इसके बाद कुछ ने रिफंड की मांग की, जबकि अन्य ने पहले भाग को फिर से देखने की इच्छा व्यक्त की।
 

विज्ञापन
Kochi Theatre Screens Only Second Half of Allu Arjun Pushpa 2 The Rule details inside
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

कोच्चि में 'पुष्पा 2' को लेकर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां के एक थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म का केवल इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाया गया। शुक्रवार शाम 6:30 बजे के शो में सिनेमा प्रेमी जब सिनेमाप्लस सेंटर स्क्वायर मॉल पहुंचे तो उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि फिल्म के तीन घंटे 15 मिनट के शो में अंत के क्रेडिट्स इंटरवल में ही क्यों चलने लगे। बाद में दर्शकों को यह समझ में आया कि उन्हें केवल इंटरवल के बाद का भाग ही दिखाया जा रहा था।

Trending Videos
Kochi Theatre Screens Only Second Half of Allu Arjun Pushpa 2 The Rule details inside
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चूक से नाराज हुए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर की इस चूक से दर्शकों में गुस्सा नजर आया। कुछ लोगों ने रिफंड की मांग की, जबकि अन्य ने फिल्म के पहले भाग को फिर से दिखाने की इच्छा जताई। दर्शकों की लगातार मांग के बाद थिएटर ने आखिरकार रात नौ बजे फिल्म का पहला भाग दिखाया। हालांकि, तब तक केवल दस लोग ही फिल्म देखने के लिए रह गए थे। थिएटर ने यह भी वादा किया कि वह दर्शकों को रिफंड जारी करेगा। हालांकि, सभी दर्शक इस अनुभव से संतुष्ट नहीं थे, क्योंकि उन्होंने पूरी फिल्म एक बार में देखने के लिए अपना समय निर्धारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kochi Theatre Screens Only Second Half of Allu Arjun Pushpa 2 The Rule details inside
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा' बनकर छा चुके हैं अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2: द रूल' 2021 की हिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसमें अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है। इस फिल्म में वह लाल चंदन की तस्करी की खतरनाक दुनिया में और भी बड़े चुनौतियों का सामना करते हैं। 

Kochi Theatre Screens Only Second Half of Allu Arjun Pushpa 2 The Rule details inside
'पुष्पा 2 द रूल' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद

फिल्म में पुष्पा और एसपी भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) के बीच की लड़ाई को भी और विस्तार से दिखाया गया है। 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली के अपने किरदार को दोहराया है। साथ ही, सुनील और अनुप्रिया भारद्वाज जैसे कलाकार भी फिल्म में दोबारा नजर आए हैं। इसके अलावा सीक्वल में जगपति बाबू भी अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
Kochi Theatre Screens Only Second Half of Allu Arjun Pushpa 2 The Rule details inside
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का आएगा तीसरा भाग

'पुष्पा 2: द राइज' के समापन के साथ ही यह घोषणा की गई थी कि फिल्म की टीम 'पुष्पा 3' लेकर आएगी। इसका औपचारिक नाम भी घोषित किया गया है, जो 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' होगा। अल्लू अर्जुन ने अभी तक फिल्म की शूटिंग की तारीख और कास्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।
Pushpa 2 BO Collection Day 4: 'पुष्पा 2' ने चटाई 'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को धूल, सबसे तेज कमाए 500 करोड़ रुपये


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed