फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

L2 Empuraan Collection Day 3: वीकएंड का फायदा नहीं उठा पाई 'एल 2 एम्पुरान', तीसरे दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये

Sat, 29 Mar 2025 09:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

L2 Empuraan Box Office Collection Day 3: 'एल 2 एम्पुरान' की तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म की कमाई में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 3 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने बजट के हिसाब से औसत रूप से कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज शनिवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।  

L2 Empuraan box office Collection day 3 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला

आज की कमाई
'एल 2 एम्पुरान' का आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन था। इसके साथ ही फिल्म का पहला वीकएंड भी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अपने पहले वीकएंड का फायदा उठाने में फिल्म नाकामयाब साबित हो रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन 'एल 2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के साथ 9.94 करोड़ रुपये की कमाई की।
Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले व्यक्ति ने किया अनोखा काम, वायरल हो रहा सलमान के फैन का वीडियो

L2 Empuraan box office Collection day 3 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
पहले दिन जहां फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था, वहीं दूसरे दिन इसमें 47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म को वीकएंड का फायदा भी नहीं मिला और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। अब 'एल 2 एम्पुरान' का कुल कलेक्शन 41.94 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 3 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान, सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' के साथ भिड़ेगी फिल्म
'एल 2 एम्पुरान' की कमाई को लेकर उम्मीद थी कि यह वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन अब यह मुश्किल लग रह रहा है कि फिल्म को रविवार को छुट्टी का फायदा मिलेगा, क्योंकि 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में इस फिल्म का असर 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई पर पड़ेगा।

Dalljiet Kaur: ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे दलजीत के 'नच बलिए' के कोरियोग्राफर, एक्ट्रेस ने इलाज के लिए जुटाया फंड


 
विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 3 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलाकार
'एल 2 एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed