फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'लोका चैप्टर 1' और 'द कंज्यूरिंग' में किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें सोमवार का कलेक्शन

Mon, 15 Sep 2025 09:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Sep 2025 09:16 PM IST
सार

Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites: 'लोका चैप्टर 1' और 'द कंज्यूरिंग' अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की रिलीज को आज पूरे 19 दिन हो चुके हैं और हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग' की रिलीज को आज सोमवार को पूरे 11 दिन हो चुके हैं। जानें आज दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites Box Office Collection total earnings
'लोका चैप्टर 1' और 'द कंज्यूरिंग' - फोटो : x
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज सोमवार को इन दिनों फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites Box Office Collection total earnings
लोका चैप्टर 1 - फोटो : x
'लोका चैप्टर 1' का अब तक कलेक्शन
'लोका चैप्टर 1' ने पहले दिन गुरुवार को 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस मलयालम फिल्म ने पहले हफ्ते 54.7 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने 47 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 16वें दिन इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 4.05 करोड़ रुपये और 17वें दिन 6.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने 18वें दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज 19वें दिन तीसरे सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites Box Office Collection total earnings
लोका चैप्टर 1 - फोटो : x
'लोका चैप्टर 1' का आज का कलेक्शन
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की रिलीज के आज पूरे 19 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज तीसरे सोमवार को 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'लोका चैप्टर 1' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 120.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites Box Office Collection total earnings
फिल्म 'द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' - फोटो : x
'द कंज्यूरिंग' का अब तक का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग' ने पहले दिन 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 8वें दिन 2 करोड़ रुपये और 9वें दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने 10वें दिन 2.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
Lokah: Chapter 1 Chandra The Conjuring: Last Rites Box Office Collection total earnings
हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द कंज्यूरिंग' की आज की कमाई
sacnilk के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग' ने आज 11वें दिन दूसरे सोमवार को 51 लाख रुपये की कमाई की है। इस हॉलीवुड फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 75.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: Demon Slayer: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'डेमन स्लेयर', जानें सोमवार को कितना किया कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed