फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sitara: महेश बाबू की बेटी सितारा ने दान में दी विज्ञापन के जरिए कमाई अपनी पहली सैलरी, अभिनय में जताई दिलचस्पी

Sun, 16 Jul 2023 12:16 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 16 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu daughter Sitara donates first salary from Times Square ad to charity expresses interest in acting
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर, सितारा - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता की बेटी सितारा घट्टामनेनी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी हाल ही में टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बनीं। वह एक प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं। सितारा का विज्ञापन चार जुलाई को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया था। हाल ही में खबर आई थी कि सितारा को इस विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मिली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि सितारा ने अपनी फीस दान कर दी है।

Mahesh Babu daughter Sitara donates first salary from Times Square ad to charity expresses interest in acting
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने कहा कि उन्होंने एक विज्ञापन से मिली अपनी पहली सैलरी एक चैरिटी में दे दी। सितारा ने अपनी मां नम्रता घट्टामनेनी के साथ हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में अपने नाम पर लुक बुक भी लॉन्च की। इस मौके पर सितारा ने कहा कि उन्हें फिल्में देखना पसंद है और उनमें अभिनय करने में उनकी बहुत रुचि है। यह आत्मविश्वास उन्हें अपनी मां से मिला है। उन्होंने कहा कि उनके पिता टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में लॉन्च किए जा रहे सिग्नेचर ज्वेलरी कलेक्शन को देखकर बहुत खुश थे और जब उन्होंने विज्ञापन वीडियो देखा तो वह भावुक हो गए।

Rahul Roy: राहुल रॉय के हाथ ऐसे लगी थी 'आशिकी', अभिनेता ने पहली फिल्म के लिए मिली फीस का भी किया खुलासा


 
Mahesh Babu daughter Sitara donates first salary from Times Square ad to charity expresses interest in acting
महेश बाबू- सितारा - फोटो : Instagram

वहीं नम्रता ने अपने बेटे के अभिनय करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे गौतम फिल्मों में अभिनय कर सकते है, लेकिन फिलहाल वह अपनी पढ़ाई में ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू की 11 साल की बेटी सितारा को पहली तनख्वाह के तौर पर एक करोड़ रुपये मिले थे। वह एक ज्वेलरी ब्रांड का चेहरा बन गईं और उनका कलेक्शन टाइम स्क्वायर पर भी प्रदर्शित हुआ। जब उनका विज्ञापन टाइम स्क्वायर पर दिखाया गया तो सितारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने लिखा, “टाइम्स स्क्वॉयरी।मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती। आप लोगों के बिना यह नहीं कर पाती।

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने 1996 में आमिर के लिए खरीदा था लैपटॉप, जानें अभिनेता ने क्यों नहीं किया इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu daughter Sitara donates first salary from Times Square ad to charity expresses interest in acting
सितारा - फोटो : Instagram

महेश बाबू और नम्रता अपनी बेटी की उपलब्धि से काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। नम्रता ने लिखा, “देखिए किसने अभी-अभी टाइम्स स्क्वायर पर डेब्यू किया है। शब्दों में यह व्यक्त नहीं किया जा सकता कि मैं आपके लिए कितनी खुश हूं और गौरवान्वित हूं। अपने सपनों को सच होते देखना सबसे अविश्वसनीय एहसास है। चमकते रहो, मेरे सुपरस्टार।"

Shanti Priya: सनी देओल की 'वीरता' से रिप्लेस हो गई थीं शांति, अभिनेत्री ने किया अपने साथ हुए पक्षपात का खुलासा

विज्ञापन
Mahesh Babu daughter Sitara donates first salary from Times Square ad to charity expresses interest in acting
सितारा-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने भी खुशी जताई थी। उन्होंने बिलबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना। तुम पर बहुत गर्व है, मेरी फायर क्रैकर। ऐसे ही चमकती रहो।' बता दें कि सितारा के इंस्टाग्राम पर पहले से ही 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सितारा ने अपने पिता महेश बाबू के साथ डांस वीडियो 'पेनी' गाने से डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म 'फ्रोजन 2' के तेलुगु संस्करण में बेबी एल्सा को आवाज भी दी है।



Manasvi Mamgai: 'द ट्रायल' में अपने दमदार अभिनय से मनस्वी ने सबको किया हैरान, जमकर हो रही एक्ट्रेस की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed