साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'कुबेर' इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' में धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन पहली बार साथ में काम करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर निर्माताओं ने एक नई घोषणा की है, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो चुका है।
Kubera Teaser: धनुष और रश्मिका के आगामी फिल्म 'कुबेर' पर आई नई जानकारी, इस सुपरस्टार के द्वारा जारी होगा टीजर
Kubera Teaser Release: धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'कुबेर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निर्माताओं ने घोषणा की है कि इस बड़े सुपरस्टार द्वारा फिल्म का डिजिटल टीजर लॉन्च किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बाबू लॉन्च करेंगे कुबेर का टीजर
बीते दिनों ही 'कुबेर' के टीजर का इंतजार कर रहे फैंस को खुशखबरी देते हुए निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की थी कि टीजर 15 नवंबर, 2024 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लॉन्च किया जाएगा। अब इस फिल्म को लेकर निर्माताओं ने एक नई जानकारी साझा की है। बुधवार को फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी गई है कि सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म के टीजर को डिजिटली लॉन्च करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by KuberaMovie (@kuberathemovie)
दिवाली पर निर्माताओं ने की थी घोषणा
Wishing you a sparkling Diwali from #SekharKammulasKubera! 💥
बीते दिवाली पर ही प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए निर्माताओं ने इसकी घोषणा पोस्ट साझा करते हुए दी थी। इसके कैप्शन में लिखा था, 'शेखर कम्मुला की 'कुबेर' की ओर से आपको शानदार दिवाली की शुभकामनाएं। इंतजार लगभग खत्म हो गया है। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर धमाकेदार कुबेर का टीजर देखें।'
The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' का गाना 'तेरे मेरे दरमियान जारी, रिश्तों में उलझे विक्रांत मैसी-बरखा
The wait is almost over!!
Catch the explosive #KuberaTeaser on Kartik Purnima, November 15th! 💥🔥@dhanushkraja KING @iamnagarjuna @iamRashmika @sekharkammula @jimSarbh @Daliptahil @ThisIsDSP @AsianSuniel @SVCLLP… pic.twitter.com/98SdmsIlvb
हाल में ही जारी हुआ है रश्मिका का पोस्टर
Kubera is comingggg! 🥰#SekharKammulasKubera ❤️🔥#KuberaGlimpse in 𝟓 𝐃ays ⏳@dhanushkraja KING @iamnagarjuna @sekharkammula @jimSarbh @ThisIsDSP @AsianSuniel @KuberaTheMovie #Kubera #KuberaGlimpseOnNov15th pic.twitter.com/tmLDS4puC6
बताते चलें की हाल में ही फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रहीं रश्मिका मंदाना का पोस्टर जारी किया गया है। रश्मिका के किरदार की झलक देखते ही फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बढ़ चुका है। पोस्टर में रश्मिका मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज की पृष्ठभूमि में मुस्कुराते हुए खड़ी नजर आ रही हैं। उनके पहनावे से पता चलता है कि वह एक सामान्य जीवन जीने वाले किरदार को निभा रही हैं और उनके कंधों पर लटका बैग उनकी यात्रा के रोमांच की ओर इशारा करता है।
Salman Khan: बिग बॉस 18 के 'वीकेंड का वार' में दिखेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग से वापस आ गए अभिनेता
नागार्जुन-धनुष की पहली फिल्म
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है, जिसमे रश्मिका और धनुष के साथ अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन, जिम सरभ आदि कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Rashmika Mandanna: 'पुष्पा 2' को रश्मिका मंदाना ने बताया अद्बभुत, डबिंग सेशन की तस्वीरें साझा कर कही बड़ी बात