फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' का जादू बरकरार, जानें तेजा सच्चा की फिल्म का कलेक्शन

Tue, 16 Sep 2025 08:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 16 Sep 2025 08:11 PM IST
सार

Teja Sajja Film Mirai Collection Day 5: फिल्म 'मिराय' की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है। जानें आज इस फिल्म ने मंगलवार को कितने का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Mirai Box Office Collection Day 5 south actor Teja Sajja shriya Saran Karthik Gattamneni action fantasy movie
फिल्म 'मिराय' - फोटो : x
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रखा है। जानिए आज तेजा की फिल्म 'मिराय' ने पांचवें दिन कितने का कलेक्शन कर लिया है।
Mirai Box Office Collection Day 5 south actor Teja Sajja shriya Saran Karthik Gattamneni action fantasy movie
‘मिराय’ बॉक्स ऑफिस - फोटो : X
'मिराय' का अब तक का कलेक्शन
तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। निर्देशक कार्तिक गट्टामनेनी की इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को पहले दिन के मुकाबले ज्यादा कमाई की। इस फिल्म ने दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन 'मिराय' ने पहले के मुकाबले और अधिक कमाई की। रविवार को इस फिल्म ने 16.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस फिल्म ने सोमवार को 6.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का आज मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
Mirai Box Office Collection Day 5 south actor Teja Sajja shriya Saran Karthik Gattamneni action fantasy movie
मिराय - फोटो : एक्स
'मिराय' का आज का कलेक्शन
तेजा सज्जा और श्रिया सरन की फिल्म 'मिराय' ने पांचवें दिन मंगलवार को 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी साउथ फिल्म 'मिराय' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 54.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Nagarjuna: नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उनसे पहली मुलाकात का किस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirai Box Office Collection Day 5 south actor Teja Sajja shriya Saran Karthik Gattamneni action fantasy movie
मिराय बॉक्स ऑफिस - फोटो : एक्स
क्या खास है फिल्म 'मिराय' में
कार्तिक गट्टामनेनी द्व्रारा निर्देशित फिल्म 'मिराय' भारत के अलावा विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। 'मिराय' एक योद्धा की कहानी है। योद्धा के पास एक चमत्कारी छड़ी है। फिल्म में अपनी ताकत को पहचानने के लिए योद्धा को एक परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस योद्धा को नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का काम सौंपा जाता है।

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'मैंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं पाया', जीनत अमान ने बताए खूबसूरती के मायने
विज्ञापन
Mirai Box Office Collection Day 5 south actor Teja Sajja shriya Saran Karthik Gattamneni action fantasy movie
मिराय - फोटो : यूट्यूब
'मिराय' की स्टार कास्ट
कार्तिक गट्टामनेनी की फिल्म 'मिराय' में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Madhur Bhandarkar: 45 किलो का भारी-भरकम स्टीडीकैम पहने नजर आए मधुर भंडारकर, 'द वाइव्स' को लेकर किया पोस्ट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed