{"_id":"67ebff78b6f40170730dc369","slug":"mohanlal-prithviraj-sukumaran-film-l2-empuraan-day-6-box-office-collection-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"L2 Empuraan Collection : ‘एल 2 एम्पुरान’ की धीमी हुई रफ्तार, जानिए 6वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
L2 Empuraan Collection : ‘एल 2 एम्पुरान’ की धीमी हुई रफ्तार, जानिए 6वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:31 PM IST
सार
L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ को अभी एक हफ्ता भी सिनेमाघरों में पूरा नहीं हुआ है लेकिन इसकी कमाई में गिरावट नजर आने लगी है। जानिए, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत इस फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
‘पुष्पा 2’ के बाद से ही दक्षिण भारतीय फिल्मों को लेकर देश भर के दर्शकों में क्रेज देखा जाने लगा है। 27 मार्च को फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ भी देश भर में रिलीज हुई। माेहनलाल जैसे दिग्गज अभिनेता के होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई 6वें दिन आकर कम होने लगी है। साथ ही जानिए इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
2 of 5
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6वें दिन की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 6वें दिन 5.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह सोमवार यानी 5वें दिन हुई कमाई से काफी कम है। पांचवें दिन इस फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट नजर आने लगी है।
3 of 5
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 75.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि इसका बजट लगभग 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अभी भी यह फिल्म अपने बजट को वसूलने से काफी दूर है। पहले दिन भी इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से अपना खाता बॉक्स ऑफिस पर खोला था।
यह फिल्म इन दिनों विवाद में भी घिर चुकी है। दरअसल, केरल बीजेपी के नेताओं का आरोप है कि इस फिल्म में गुजरात दंगों की घटना को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर विरोध शुरू हो चुका है। इस विरोध का असर भी फिल्म के कलेक्शन पर नजर आ सकता है।
फिल्म 'एल 2 एम्पुरान'
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इन कलाकारों ने किया अभिनय
फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ साल 2019 में रिलीज हुई ‘लूसिफेर’ का सीक्वल है। जहां तक ‘एल 2 एम्पुरान’ की स्टार कास्ट की बात है तो इसमें मोहनलाल के अलावा टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनय करने के साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।