फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lokah Chapter 1 Vs Hridayapoorvam: मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम' से दोगुना कमा रही कल्याणी की 'लोका', जानें कलेक्शन

Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
सार

Hridayapoorvam-Lokah Chapter 1 Box Office Collection: हाल ही में दो मलयालम फिल्में ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लाेकह चैप्टर 1’ रिलीज हुईं। इनको थिएटर में पांच दिन हो चुके हैं। यह दोनों ही फिल्में जमकर कमाई कर रही हैं।  

विज्ञापन
Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Box Office Collection
मलयालम फिल्म 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मलयालम फिल्मों के चर्चित अभिनेता मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। एक्शन जॉनर से हटकर वह ‘हृदयपूर्वम’ में रोमांस के रंग में रंगे हुए नजर आए। वहीं एक और मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ भी रिलीज हुई, इसमें कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं। दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन कल्याण की फिल्म दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की फिल्म से ज्यादा कमाई कर रही है। जानिए, इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन अब तक क्या रहा है? 

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Box Office Collection
लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘लोका’ ने पांचवें दिन की कितनी कमाई 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकडों के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने सोमवार को यानी पांचवें दिन 6.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं रविवार को इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 31.05 करोड़ रुपये हो चुका है। कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत फिल्म 'लोका चैप्टर 1' एक एक्शन से भरपूर सुपरहीरो जॉनर की फिल्म है। इसका एक्शन, कहानी दर्शकों को पसंद आई है। फिल्म को एक्टर दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, इसके डायरेक्टर डोमिनिक अरुण हैं। 

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Box Office Collection
फिल्म 'हृदयपूर्वम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘हृदयपूर्वम’ का कितना रहा कलेक्शन 
मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का अभी चौथे दिन का कलेक्शन ही दिखा रहा है। इसने रविवार को 3.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 12.45 करोड़ रुपये ही हुआ है। फिल्म में 65 साल के मोहनलाल इश्क के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं। दर्शकों को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है। जबकि अब तक वह मलयालम फिल्मों में अपनी एक्शन इमेज के लिए जाने जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Box Office Collection
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कलेक्शन के मामले में लोका चैप्टर 1 निकली आगे 
फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। दर्शकों को इसकी कहानी, ट्रीटमेंट काफी अच्छा लगा। हीरोइन कल्याणी प्रियदर्शन की एक्टिंग की तारीफ सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कर रहे हैं। यह फिल्म अपनी अलग तरह की कहानी के कारण मोहनलाल की ‘हृदयपूर्वम’ से कमाई के मामले में आगे निकल गई है। 
विज्ञापन
Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 Box Office Collection
फिल्म 'हृदयपूर्वम' - फोटो : इंस्टाग्राम@malavikamohanan_
कम बजट में बनीं हैं ये फिल्में 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ 35 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का बजट भी 30 करोड़ के आसपास ही बताया गया है। ऐसे में देखा जाए तो कम बजट में बनी ये दोनों मलयालम फिल्में अपनी कहानी के दम पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed