फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Directors: राजामौली से लेकर एटली तक, दक्षिण भारत के इन निर्देशकों की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप

Fri, 06 Sep 2024 12:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Most Successful South Directors S S Rajamouli Atlee Lokesh Kanagaraj Prashanth Neel
साउथ निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

बीते कुछ वर्षों में दक्षिण भारतीय निर्देशकों के बॉलीवुड के प्रमुख सितारों के साथ फिल्म बनाने का चलन देखने को मिल रहा है। हाल ही में एटली और सलमान खान की आगामी फिल्म को लेकर खूब चर्चा रही। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एटली अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको कुछ ऐसे दक्षिण भारत के निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। 

Most Successful South Directors S S Rajamouli Atlee Lokesh Kanagaraj Prashanth Neel
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एस एस राजामौली

इस सूची में पहला नाम एस एस राजामौली का आता है। उन्हें सुपरहिट फिल्मों की गारंटी माना जाता है। दो दशक के लंबे करियर में उन्होंने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। अब तक उन्होंने कुल 12 फिल्में बनाई हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं।

Most Successful South Directors S S Rajamouli Atlee Lokesh Kanagaraj Prashanth Neel
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली

निर्देशक एटली को मसाला फिल्में बनाने में महारत हासिल है। पिछले साल उनकी फिल्म जवान रिलीज हुई थी, जिसने टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया था। साल 2013 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म राजा रानी से की थी। इसके बाद उन्होंने थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Successful South Directors S S Rajamouli Atlee Lokesh Kanagaraj Prashanth Neel
लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकेश कनगराज

दक्षिण भारत के सुपरहिट निर्देशकों में लोकेश कनगराज का नाम भी शामिल है। साल 2016 में उन्होंने एंथोलॉजी फिल्म अवियल से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मानागरम, कैथी, मास्टर, विक्रम और लियो जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। वह इन दिनों रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Most Successful South Directors S S Rajamouli Atlee Lokesh Kanagaraj Prashanth Neel
प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशांत नील

कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील भी अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब तक उन्होंने एक भी ऐसी फिल्म नहीं बनाई है जो फ्लॉप हुई हो। अपने निर्देशन करियर की शुरुआत उन्होंने उग्रम से की थी। इसके बाद उन्होंने केजीएफ चैप्टर- 1, केजीएफ चैप्टर-2 और सलार जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
Hit 3: फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ जारी हुआ 'हिट 3' का दमदार टीजर, पुलिस के अवतार में खूंखार अपराधी बने नानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed