फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August 16,1947: मुरुगादास ने अपने ऑफिस बॉय को बना दिया डायरेक्टर, प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सुनाया यह दिलचस्प किस्सा

Fri, 31 Mar 2023 04:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 31 Mar 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Murugadoss made his office boy director, told this interesting story at the press conference
ए आर मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशक ए आर मुरुगादास की पहचान हिंदी सिनेमा में आमिर खान की फिल्म 'गजनी' को लेकर है। अब ए आर मुरुगादास की बतौर निर्माता फिल्म 'अगस्त 16,1947' अखिल भारतीय स्तर पर 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक एनएस पोनकुमार हैं, जो कभी ए आर मुरुगादास के यहां ऑफिस बॉय थे।

Murugadoss made his office boy director, told this interesting story at the press conference
ए आर मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'अगस्त 16,1947' की  कहानी आजादी मिलने के एक दिन बाद की हालत पर आधारित है। मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ए आर मुरुगादास ने कहा, 'इस फिल्म को हमने तमिल में बनाया था और इसे तमिल में ही रिलीज करना चाह रहे थे। लेकिन जब इस फिल्म को ओम प्रकाश भट्ट ने देखा तो उन्होंने सुझाव दिया कि यह ऐसी फिल्म है,जिसे पूरे देश के दर्शक देखना पसंद करना चाहेंगे। हालांकि पहले मेरा प्लान यह था कि तमिल के बाद इस फिल्म में तेलुगू और हिंदी में बड़े स्टार्स के साथ बनाएंगे, लेकिन ओम प्रकाश भट्ट का सुझाव मुझे अच्छा लगा और हम अब इस फिल्म को तमिल के अलावा डब करके तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं।' बता दें कि फिल्म के निर्माताओं में से एक ओम प्रकाश भट्ट भी हैं।

Murugadoss made his office boy director, told this interesting story at the press conference
ए आर मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब ए आर मुरुगादास से पूछा गया कि क्या वह 'गजनी पार्ट 2' बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा, 'गजनी का दूसरा पार्ट नहीं बन सकता है। लेकिन जल्द ही मैं एक हिंदी फिल्म की प्लानिंग कर रहा हूं।' प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 'अकीरा' की भी बात छिड़ी तो मुरुगादौस ने कहा, 'हर फिल्म मेरे लिए एक नई फिल्म की तरह होता है। फिल्म में जो गलतियां होती हैं, उससे सीख लेकर अगली फिल्म में उसे सुधारने की कोशिश करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Murugadoss made his office boy director, told this interesting story at the press conference
ए आर मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'अगस्त 16,1947' को हिंदी में जयंतीलाल गडा रिलीज कर रहे हैं। 31 मार्च को उनका जन्मदिन भी होता है लिहाजा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केक भी काटा गया। गडा के मुताबिक 'कोई भी फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती है। अभी सिर्फ कंटेंट ही चलता है। मैं एस एस राजामौली को इस बात का क्रेडिट देना चाहता हूं कि उनकी फिल्म 'बाहुबली' से पैन इंडिया रिलीज फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ और यह सफर निरंतर जारी है। हिंदी भाषी दर्शक ये फिल्में इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उनको अच्छा कंटेंट देखने को मिल रहा है।'

विज्ञापन
Murugadoss made his office boy director, told this interesting story at the press conference
ए आर मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'अगस्त 16,1947' के लेखक निर्देशक एनएस पोनकुमार हैं। एनएस पोनकुमार के बारे में  ए आर मुरुगादौस ने कहा, 'पोनकुमार पहले हमारे में ऑफिस में काम करते थे। उनके पढ़ने की लगन को देखकर मैंने उन्हें अपना असिस्टेंट बना लिया। कई फिल्में उन्होंने हमारे असिस्ट की। करीब आठ साल पहले वह मेरे पास 'अगस्त 16,1947' की स्क्रिप्ट लेकर आए तो, फिल्म की कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी और हमने इस प्रोड्यूस करने का मन बनाया और आज यह फिल्म रिलीज होने वाली है। पोनकुमार में एक बात हमेशा मैंने गौर की, उन्हें हर चीज को सीखने की बड़ी तीव्र इच्छा थी। उनकी मेहनत और लगन ने आज उन्हें यहां तक पहुंचाया है।'

यह भी पढ़ें-  Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed