NC24: पौराणिक थ्रिलर फिल्म से नागा चैतन्य का पहला लुक जारी, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
Naga Chaitanya First Look: साउथ युवा सम्राट नागा चैतन्य की आगामी पौराणिक थ्रिलर फिल्म 'NC24' से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'एनसी24' के फर्स्ट लुक पोस्टर में नागा को पर्वत पर चढ़ते देखा जा सकता है। वह एक गुफा के अंदर चट्टान पर खड़े दिख रहे हैं, जो फिल्म के साहसिक और रहस्यमयी माहौल को दर्शाता है। इस पहली तस्वीर में नागा का चेहरा दिखाई दे रहा है और इसकी पीछे लिखा हुआ है -शूट बिगिंस। इसके अलावा एक और तस्वीर है, जो लाल रंग में डूबी हुई है और नागा पर्वत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'व्हाट इस ओवर NC24 राइसेस'। इसके साथ ही आगे लिखा है मिस्टिक थ्रिलर शूट बिगिंस...।'
Roll.. Camera, ACTION! 🔥❤️🔥#NC24 shoot begins officially
— Naga Chaitanya FC (@ChayAkkineni_FC) April 15, 2025
Yuvasamrat @chay_akkineni 's transformation to deliver the best stylish look 🥵@karthikdandu86 @SukumarWritings @AJANEESHB @SVCCofficial pic.twitter.com/qtbmayTWXs
NC24 की कहानी एक खजाने की खोज है, एक इतिहास के छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भाग्य और बुराई की ताकतों का सामना करते हैं। फिल्म में अंधकार युग और कलयुग जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक चीजें दिखाई जाएगी।
New look, new vibe, new thrill –#NC24 shoot begins with full force💥
— Trends NagaChaitanya™ (@TrendsChaitu) April 16, 2025
Yuvasamrat @chay_akkineni's stylish avatar will amaze you 😎🔥🥵#NagaChaitanya #NC24ShootBegins@karthikdandu86 @SukumarWritings @SVCCofficial @AJANEESHB @srinagendrapd @aryasukku pic.twitter.com/jp2jWEMa4s
फिल्म को लेकर नागा ने कहा कि यह फिल्म अच्छाई बनाम बुराई की कहानी है और इसके सीन दर्शकों को आकर्षित करेंगे। निर्माता बीवीएसएन प्रसाद के समर्थन से यह फिल्म पूरे भारत और विदेशों में दर्शकों को लुभाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan: करण जौहर ने सुहाना खान को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, 'किंग' को लेकर कही खास बात
नागा चैतन्य 'धूता' की सफलता के बाद एक नई वेब सीरीज 'मायासभा' में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन देवा कट्टा कर रहे हैं। देवा कट्टा, जो एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' के लिए संवाद लिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी नई परियोजनाओं की जानकारी दी। (NC24) और 'मायासभा' के साथ नागा चैतन्य दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Aly Goni: 'हम कश्मीरी मुसलमानों को घर नहीं देते', मुंबई के मकान मालिकों से अली गोनी को मिला अजीबोगरीब जवाब

कमेंट
कमेंट X