फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: हैदराबाद में नए घर में शिफ्ट हुए नागा चैतन्य! सामंथा से तलाक के बाद होटल में रह रहे थे अभिनेता

Mon, 27 Mar 2023 05:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Mar 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Naga Chaitanya moves into new house worth Rupees 15 crore in Hyderabad  Jubilee Hills claim reports
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य वैसे तो मीडिया की नजरों से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर तो कभी शोभिता धुलीपाला संग अपने अफेयर की खबरों के कारण नागा चैतन्य का लाइमलाइट में बने रहना बहुत नॉर्मल सी बात हो गई है। हालांकि, आज अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ या अपने रिश्तों को लेकर नहीं बल्कि नए घर खरीदने को लेकर सुर्खियों में आए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नागा चैतन्य ने हैदराबाद में नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत सबके होश उड़ा रही है। 

Naga Chaitanya moves into new house worth Rupees 15 crore in Hyderabad  Jubilee Hills claim reports
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य ने खरीदा नया आशियाना
हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करने वाले नागा चैतन्य इस समय खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वजह है अभिनेता द्वारा हाल ही में खरीदा गया बेशकीमती घर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य हैदराबाद के जुबली हिल्स में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता ने अपने नए आशियाने के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की है। समांथा से अलग होने के तीन साल बाद, अभिनेता अपने घर में रहने गए हैं।

Naga Chaitanya moves into new house worth Rupees 15 crore in Hyderabad  Jubilee Hills claim reports
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

तलाक के बाद नए घर में शिफ्ट हुए अभिनेता
रिपोर्ट्स की मुताबिक, हाल ही में नागा चैतन्य ने 15 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। हालांकि, अभिनेता के घर के बारे में अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शादी के बाद से समांथा और नागा चैतन्य हैदराबाद के जुबली हिल्स में साथ रह रहे थे। लेकिन, अक्टूबर 2021 में दोनों के तलाक के बाद नागा चैतन्य एक होटल में चले गए थे। ऐसा होने के बाद अब अभिनेता नए घर में रहने गए हैं।
Netflix: माधुरी दीक्षित के अपमान पर नेटफ्लिक्स को लेखक ने भेजा नोटिस, यह है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya moves into new house worth Rupees 15 crore in Hyderabad  Jubilee Hills claim reports
नागा चैतन्य- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media

बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका
नागा चैतन्य ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि, अभिनेता का डेब्यू फीका रहा था क्योंकि आमिर खान स्टारर यह हाई बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी, जिसमें नागा चैतन्य और आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थीं।  

विज्ञापन
Naga Chaitanya moves into new house worth Rupees 15 crore in Hyderabad  Jubilee Hills claim reports
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों पर है नजर
नागा चैतन्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कस्टडी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही नागा चैतन्य 'धूथा' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित इस शो में नागा चैतन्य, पार्वती और प्रिया भवानी शंकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की एंट्री ने मचाई खलबली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed