सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nagarjuna Akkineni: नागा चैतन्य-शोभिता को नागार्जुन देंगे 2.5 करोड़ रुपये का उपहार, जल्द होने वाली है शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Nov 2024 01:19 PM IST
सार

जल्द ही दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी होने वाली है। वह शोभिता धुलिपाला से शादी कर रहे हैं। अपने बेटे और बहू को नागार्जुन एक कीमती उपहार शादी पर देने वाले हैं। क्या है यह गिफ्ट जानिए।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Give 2 Crore 50 Lakh Car To Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में चल रही हैं। अपने बेटे की शादी को लेकर नागार्जुन काफी खुश हैं। इसी खुशी में वह अपने बेटे और बहू को एक कीमती उपहार शादी में देने वाले हैं। नागा और शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होगी।  

Trending Videos
Nagarjuna Akkineni Give 2 Crore 50 Lakh Car To Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna

उपहार लेने के लिए पहुंचे नागार्जुन 
एक रिपोर्ट के अनुसार नागार्जुन अपने बेटे और बहू को शादी पर 2.5 करोड़ रुपये का कीमती उपहार देने वाले हैं। यह उपहार एक शानदार कार है। इसी कार को रजिस्टर कराने के लिए अभिनेता नागार्जुन हैदराबाद के आरटीए ऑफिस पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि इस कार को वह शादी वाले दिन अपने बेटे नागा चैतन्य और बहू शोभिता को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Give 2 Crore 50 Lakh Car To Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागा चैतन्य, शोभिता धूलिपाला - फोटो : एक्स- @phanikumar2809

शुरू हो चुकी हैं शादी की रस्में 
हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता की हल्दी की रस्म हुई थी। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई। दोनों हल्दी की रस्म में काफी खुश नजर आ रहे थे।

Nagarjuna Akkineni Give 2 Crore 50 Lakh Car To Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna

कैसे हुई दोनों की मुलाकात 
नागा चैतन्य और शोभिता की शादी इस समय चर्चा में है। यह दोनों कैसे मिले और कब इन्हें प्यार हुआ इस बारे में भी कुछ समय पहले नागा चैतन्य ने मीडिया को बताया था। नागा ने बताया कि वह शोभिता से एक ओटीटी शो के लॉन्च पर मिले थे। दोनों की वहां थोड़ी देर बात हुई। बाद में वह दोबारा मिले। नागा ने यह भी बताया कि शोभिता का व्यवहार उनसे बहुत मेल खाता है। वह परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत देती हैं।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Give 2 Crore 50 Lakh Car To Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@ samantharuthprabhuoffl

नागा की दूसरी पत्नी बनेंगी शोभिता 
नागा और शोभिता जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन बता दें कि शोभिता नागा की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री समांथा रूथ से हुई थी लेकिन दोनों का कुछ सालों बाद तलाक हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed