फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Niharika Konidela: साई धरम तेज ने अल्लू अर्जुन को क्यों किया अनफॉलो? चचेरी बहन की प्रतिक्रिया से प्रशंसक हैरान

Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
सार

साई धरम तेज और अल्लू अर्जुन के कथित मनमुटाव पर चचेरी बहन निहारिका कोनिडेला ने प्रतिक्रिया दी है। निहारिका के बयान ने प्रशंसकों को असमंजस में डाल दिया है। 
 

विज्ञापन
Niharika Konidela On Sai dharam Tej unfollowing Allu Arjun on social media fans stuns details inside
साई धरम तेज-निहारिका कोनिडेला-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

साई धरम तेज और अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हाल ही में हैरान रह गए जब उनके बीच अनबन की अफवाहें सुर्खियां बनीं। यह सब तब शुरू हुआ जब साई ने 'पुष्पा' स्टार को इंस्टाग्राम और एक्स पर अनफॉलो कर दिया। अब, उनकी चचेरी बहन निहारिका कोनिडेला ने कथित अनबन की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। निहारिका के बयान ने प्रशंसकों को असमंजस में डाल दिया है। 

Niharika Konidela On Sai dharam Tej unfollowing Allu Arjun on social media fans stuns details inside
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

निहारिका कोनिडेला ने साफ किया है कि अगर साई ने अल्लू अर्जुन को अनफॉलो किया है तो इसके पीछे उनके कुछ कारण जरूर होंगे। हाल ही में, निहारिका कोनिडेला हैदराबाद में अपनी आगामी प्रोडक्शन 'कमेटी कुरोलू' का प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उन्हें बताया कि साई ने अल्लू को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और पूछा कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 

Niharika Konidela On Sai dharam Tej unfollowing Allu Arjun on social media fans stuns details inside
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

सवाल पर निहारिका ने साझा किया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'वास्तव में, मुझे इसके बारे में तब तक नहीं पता था जब तक आपने मुझे नहीं बताया। मुझे खेद है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन, जो भी हो, मुझे यकीन है कि उनके पास अपने कारण हैं।'

Sunny Leone: स्कूल में बच्चों के साथ सनी लियोनी ने की मस्ती, ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग के लिए पहुंची थीं कर्नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
Niharika Konidela On Sai dharam Tej unfollowing Allu Arjun on social media fans stuns details inside
साई धरम तेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jetpanja

कथित तौर पर इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेता साई धरम तेज ने अपने चचेरे भाई और अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम दोनों पर अनफॉलो कर दिया। साई के जरिए ऐसा किए जाने पर हर कोई सोच में पड़ गया है कि क्या चचेरे भाइयों में कुछ अनबन चल रही है। साई, अल्लू परिवार के एकमात्र सदस्य अल्लू सिरीश को फॉलो कर रहे हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साई ने कभी किसी को सोशल मीडिया पर फॉलो ही नहीं किया था। 

Badshah: डलास में कॉन्सर्ट के बीच में रोके जाने पर बादशाह ने फैंस से मांगी माफी, पोस्ट साझा कर जताया दुख

विज्ञापन
Niharika Konidela On Sai dharam Tej unfollowing Allu Arjun on social media fans stuns details inside
अल्लू अर्जुन-साई धरम तेज - फोटो : इंस्टाग्राम

साई धरम तेज फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता विजय दुर्गा तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी की बहन हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, राम चरण, अल्लु सीरिश, वरुण तेज और निहारिका कोनिडेला उनके कजिन हैं। साई धरम तेज के छोटे भाई वैष्णव तेज भी तेलुगु सिनेमा के अभिनेता है।

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल, परिजनों को दी आर्थिक मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed