इस साल पेरिस ओलंपिक में अपनी एतिहासिक दोहरी जीत के बाद मनु भाकर को भारतीयों से अपार प्यार और पहचान मिली। डबल कांस्य पदक विजेता को हाल ही में चेन्नई में एक स्कूल कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्हें सम्मानित किया गया और तमिलनाडु के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान मनु ने साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की तारीफ की और उन्हें प्रिय करार दिया।
Thalapathy Vijay: विजय की प्रशंसक हैं ओलंपिक विजेता मनु भाकर, सुपरस्टार को बताया 'प्रिय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब मीडिया ने मनु भाकर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित तमिलनाडु की उल्लेखनीय हस्तियों के बारे में पूछा, तो ओलंपिक निशानेबाज ने उनमें से किसी को भी नहीं पहचाना। हालांकि, जब अभिनेता दलपति विजय के बारे में पूछा गया, तो मनु भाकर ने तुरंत सुपरस्टार को पहचान लिया और कहा, 'वह एक प्रिय हैं।' उनकी प्रतिक्रिया से दर्शक प्रसन्न हो गए। साथ ही यह सुनकर खुशी से झूम उठे कि उन्होंने उनके पसंदीदा अभिनेता को पहचाना।
मनु भाकर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही कई प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां प्रशंसक ओलंपिक पदक विजेता को सुपरस्टार को पहचानते देखकर उत्साहित हैं। वहीं अब वे यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दलपति विजय वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
Double-Olympic medalist #ManuBhaker when asked about whether she knows 'Actor Vijay'.
Stree 2 Box Office Collection Day 6: थमता नहीं दिख रहा स्त्री 2 का तूफान, छठे दिन कमाई पहुंची 250 करोड़ के पार
Her reply - YES, HE'S A DARLING. pic.twitter.com/5inmw8NM6f
चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में, मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि के लिए तमिलनाडु एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी एतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाकर दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं में कांस्य अर्जित किया।
Khel Khel Mein Collection Day 6: अक्षय कुमार के खाते में जुड़ी एक और फ्लॉप फिल्म! 'खेल खेल में' ने टेके घुटने
दलपति विजय बहुप्रतीक्षित साइंस-फाई एक्शन थ्रिलर 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, जयराम, लैला, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, वैभव, प्रेमगी अमरन, अरविंद आकाश और अजमल अमीर जैसे कई कलाकार शामिल हैं।