फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya Birthday: पिता की तरह दूसरी शादी करने वाले हैं नागा चैतन्या, जानें कैसी रही अभिनेता की लव लाइफ

Sat, 23 Nov 2024 01:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

Naga Chaitanya Love Life:नागा चैतन्या आज, 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर चलिए जानते हैं, अभिनेता की लव लाइफ के बारे में। 

विज्ञापन
On Naga Chaitanya Birthday know about His Love life with Samantha Ruth Prabhu and Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्या - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा चैतन्या साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता है। मशहूर सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या को अभिनय क्षमता विरासत में मिली है। अक्किनेनी नागार्जुन ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबती से की थी, जिससे उन्हें नागा चैतन्य हुए थे। हालांकि, नागार्जुन का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया। अपने पिता की तरह की नागा चैतन्या की पहली शादी टूट चुकी है और वो जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। चलिए जानते हैं, आज 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे अभिनेता की लव लाइफ। 

On Naga Chaitanya Birthday know about His Love life with Samantha Ruth Prabhu and Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा चैतन्या और सामंथा की लव स्टोरी
नागा चैतन्या की जिंदगी में पहला प्यार सामंथा के रूप में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में नागा चैतन्या और सामंथा एक साथ वेकेशन पर गए थे। इस दौरान नागा ने समांथा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी ने काफी चर्चा भी बटोरी थी। दोनों को एक परफेक्ट कपल में गिना जाता था। हालांकि, दोनों की शादी बहुत लंबी नहीं चल सकी और सिर्फ चार साल में ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। 

On Naga Chaitanya Birthday know about His Love life with Samantha Ruth Prabhu and Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna

शोभिता के रूप में मिला दूसरा प्यार
सामंथा के बाद नागा चैतन्या को जीवन में शोभिता धुलिपाला के रूप में नया प्यार मिला। साल 2022 में अभिनेता की मुलाकात शोभिता से हैदराबाद में हुई। इसके बाद दोनों पहले दोस्त बने और फिर बात प्यार तक पहुंच गई। साल 2023 में मिशेलिन स्टार शेफ सुरेंद्र मोहन ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य के साथ एक फोटो साझा की, जिसके बैकग्राउंड में शोभिता भी नजर आई थीं। इसके बाद दोनों के एक दूसरे को डेट करने की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)



Khushbu Sundar: हीरो ने मांगा चांस तो एक्ट्रेस ने दिखाई चप्पल, बोलीं- थप्पड़ खाओगे; जानें फिर क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन
On Naga Chaitanya Birthday know about His Love life with Samantha Ruth Prabhu and Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य-शोभिता - फोटो : एक्स

कपल ने कबूला रिश्ता
सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की अफवाहें लगातार बढ़ने लगीं। आखिरकार 8 अगस्त 2024 को दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। इसके बाद कपल ने अपने रिश्तो न सिर्फ कबूला, ब्लकि एक नए मुकाम तक लेकर गए। दोनों ने सगाई कर तस्वीरें साझा कीं और दुनिया के सामने अपने रिश्ते का एलान कर दिया। ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। दोनों इस साल 4 दिसंबर को शादी कर लेंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sobhita (@sobhitad)



Tamannaah Bhatia: नॉर्थ-साउथ फिल्मों की डिबेट पर तमन्ना का बड़ा बयान, कहा-'हमें एक-दूसरे के खिलाफ...'

विज्ञापन
On Naga Chaitanya Birthday know about His Love life with Samantha Ruth Prabhu and Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2009 से शुरु किया फिल्मी करियर
बात करें नागा चैतन्या के प्रोफेशनल करियर की, तो उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म जोश से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक ड्रामा ये माया चेसावे से अपने करियर की तत्कालीन बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने तड़ाका, मनम, प्रेमम,वेंकी मामा, लव स्टोरी आदि कई फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। 
Atlee-Salman Khan: पर्दे पर बड़ा धमाल करने की तैयारी में एटली-सलमान, फिल्म को लेकर आई ये दिलचस्प जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed