फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan-Renu: रेणु के साथ आठ साल लिवइन में रहे पवन कल्याण, प्यार की दीवानगी ऐसी कि बिना शादी किए बने माता पिता

Sat, 28 Jan 2023 08:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 28 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
pawan kalyan and renu desai wedding anniversary know about south superstar and actress love story
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण फिल्मों के साथ साथ असल जिंदगी में विवादों में भी रहे हैं। पवन कल्याण की लव लाइफ ही काफी विवादित रही हैं। साउथ के सुपरस्टार पवन ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार शादियां की हैं। पवन ने नंदिनी से पहली शादी अपनी डेब्यू फिल्म के बाद ही कर ली थी। दरअसल, नंदनी के साथ पवन की अरेंज मैरिज हुई थी। इस शादी से पवन खुश नहीं थे। शादी के कुछ महीनों बाद ही पवन कल्याण और नंदिनी एक दूसरे से अलग रहने लगे। इसके बाद पवन की जिंदगी में रेणु देवी देसाई की एंट्री हुई। पवन और रेणु की लव स्टोरी भी काफी विवादित रही। 27 जनवरी 2009 को पवन और रेणु शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। आज अगर दोनों साथ होते तो अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे होते। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की प्रेम कहानी...

pawan kalyan and renu desai wedding anniversary know about south superstar and actress love story
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : Social media

प्यार में पागल हुए पवन
महज 21 साल की उम्र में 19 साल की नंदिनी से अरेंज मैरिज की थी। पवन कल्याण अपनी पहली शादी से खुश नहीं थे। शादी के बाद जब पवन कल्याण की मुलाकात रेणु देसाई से हुई तो वह अभिनेत्री के साथ प्यार में गिरफ्तार हो गए।  बिना नंदिनी को तलाक दिए ही पवन लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। रेणु देसाई के प्यार में चूर पवन कल्याण ने डंके की चोट पर शादीशुदा होते हुए भी अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी।

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच शाहरुख ने फैंस को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आगे बढ़ने के लिए..

pawan kalyan and renu desai wedding anniversary know about south superstar and actress love story
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : Instagram
बिना शादी के हुआ बेटा
रेणु देसाई और पवन कल्याण का प्यार उस दौर में इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने समाज के नियमों को ताक पर रख दिया। उन्होंने शादी से पहले ही साल 2004 में एक बेटे को जन्म दे दिया था, जिसका नाम अकीरा है। शादीशुदा होने की वजह से पवन कल्याण अभिनेत्री रेणु देसाई के साथ शादी नहीं कर पा रहे थे। इस बीच उनकी पहली पत्नी नंदिनी ने उन पर दो शादी करने का केस कर दिया। बाद में लंबी चली कानूनी लड़ाई के बाद पवन ने साल 2008 में नंदिनी को तलाक दिया और मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रुपये दिए।

Adnan Siddiqui: पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने मिशन मजनू पर साधा निशाना, कहा- हम टोपी...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pawan kalyan and renu desai wedding anniversary know about south superstar and actress love story
पवन कल्याण और रेणु देसाई - फोटो : Social media

रिश्ते में आई दरार
नंदिनी से तलाक के बाद पवन कल्याण ने रेणु देसाई से साल 2009 में शादी की। अब वह कानूनी रूप से पति पत्नी बन चुके थे। रेणु का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था, लेकिन शादी के बाद वह भी इस रिश्ते के लिए मान गए। शादी के बाद पवन कल्याण और रेणु देसाई ने एक बेटी आद्या के माता पिता बन गए। पवन कल्याण की बेटी का जन्म साल 2010 में हुआ था। मगर, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन आर्थिक स्थिति से जूझ रहे अपने भाई नागेंद्र की मदद कर रहे थे। यह बात रेणु को पसंद नहीं आई। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। 

Lets Get Married: कैप्टन कूल के बाद अब फिल्म प्रोड्यूसर बने माही, पहली तमिल फिल्म का पोस्टर रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed