फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनते ही पवन कल्याण का बड़ा एलान, फिल्मों से ले रहे संन्यास?

Thu, 04 Jul 2024 07:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 Jul 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan big announcement as soon as he becomes Deputy CM of Andhra Pradesh is he retiring from films OG
पवन कल्याण - फोटो : एक्स- @JanaSenaParty

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए हैं। इसी को लेकर उन्होंने बीते दिन अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पीथापुरम में एक सार्वजनिक बैठक की। साथ ही राज्य विधानसभा में उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान हर कोई जानना चाहता था कि क्या डिप्टी सीएम बनने के बाद भी पवन फिल्मों में काम करना जारी रखेंगे तो उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया। अभिनेता का बयान इस वक्त जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 

Pawan Kalyan big announcement as soon as he becomes Deputy CM of Andhra Pradesh is he retiring from films OG
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम @janasenaparty

सार्वजनिक बैठक में पवन के प्रशंसकों का एक वर्ग 'ओजी' के नारे लगाने लगा, जिससे वह मुस्कुराने लगे। इस पर अभिनेता-राजनेता ने सवाल किया, 'ओजी? क्या आपको लगता है कि मेरे पास फिल्में बनाने का समय होगा?' इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दोबारा फिल्मों की शूटिंग के बारे में सोचने से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Pawan Kalyan big announcement as soon as he becomes Deputy CM of Andhra Pradesh is he retiring from films OG
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

पवन ने कहा, 'मैंने वादा किया था। सबसे पहले, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। कम से कम गड्ढे न भरने या नई सड़कें न बनाने के लिए किसी को मेरी गलती नहीं माननी चाहिए। अगर कोई मुझसे सवाल करे कि मैं ओजी की शूटिंग में व्यस्त क्यों हूं तो मैं क्या करूंगा? दिल में उस डर के साथ मैंने अपने फिल्म मेकर्स से यहां तक कहा कि आपको मुझे माफ कर देना चाहिए।'

Vicky Kaushal: इस बड़े सुपरस्टार को पसंद आया विक्की कौशल का गाना, सोशल मीडिया पर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan big announcement as soon as he becomes Deputy CM of Andhra Pradesh is he retiring from films OG
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे पहले लोगों की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। मैं फिल्मों की शूटिंग तभी करूंगा जब मुझे इसके लिए समय मिलेगा।' पवन ने उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों से कहा, 'आप सच में ओजी देखेंगे, ये अच्छा होगा।'

Mukesh Khanna: 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता व्यास मुनि से ज्यादा ज्ञानी? फिल्म देख भड़के टीवी के भीष्म

विज्ञापन
Pawan Kalyan big announcement as soon as he becomes Deputy CM of Andhra Pradesh is he retiring from films OG
पवन कल्याण - फोटो : एक्स-@AmitShah

काम के मोर्चे पर पवन कल्याण की पाइपलाइन में तीन फिल्में हैं। इनमें से एक बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह हरि हर 'वीरा मल्लू: भाग 1- स्वोर्ड वर्सेस स्पिरिट' का भी हिस्सा हैं। साथ ही तमिल फिल्म 'थेरी' की तेलुगु रीमेक 'उस्ताद भगत सिंह' में भी नजर आने वाले हैं। 

MS Dhoni: फिर से पर्दे पर नजर आएंगे माही, इस तारीख से री रिलीज होने वाली है धोनी की बायोपिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed