फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब कमल हासन के एक फैसले ने कर दिया सभी को हैरान, 'विश्वरुपम' से जुड़ा है मामला

Thu, 04 Jul 2024 10:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Jul 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Throwback thursday when indian 2 actor kamal haasan wanted vishwaroopam to release DTH before theaters
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह उन अभिनेताओं में से एक हैं जो हमेशा कुछ नया और अलग करने की सोचते हैं। उनका यह गुण उनके किरदारों और फिल्मों में साफतौर पर नजर आता है। फिल्म कल्कि 2898 एडी में भी वह अपने अलग लुक की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको कमल हासन जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।

Throwback thursday when indian 2 actor kamal haasan wanted vishwaroopam to release DTH before theaters
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना संक्रमण काल में लगाए गए लॉकडाउन में मनोरंजन इंडस्ट्री पर बहुत गहरा और नकारात्मक प्रभाव डाला था। सिनेमाघरों के अनिश्चित काल के लिए बंद होने के कारण, कई फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों का मनोरंजन को ध्यान में रखकर अपने कंटेंट को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज करना शुरू कर दिया था। इसके पीछा का मकसद लोगों को घर बैठे मनोरंजन मुहैया कराना था।

Throwback thursday when indian 2 actor kamal haasan wanted vishwaroopam to release DTH before theaters
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि कमल हासन उन फिल्मी शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी से वर्षों पहले फिल्मों को सीधा लोगों के घर तक पहुंचाने का प्रयास किया था। बात विश्वरूप (विश्वरूपम) के समय की है। साल 2013 में कमल ने अपनी इस फिल्म को डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) पर रिलीज करने का फैसला किया था। फिल्म के तमिल संस्करण की कीमत 1000 रुपये और हिंदी संस्करण की कीमत 500 रुपये तक की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback thursday when indian 2 actor kamal haasan wanted vishwaroopam to release DTH before theaters
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

फिल्म को सिनेमाघरों से एक दिन पहले डीटीएच पर रिलीज किया जाना था। इस फैसले की वजह से कमल को थिएटर मालिकों, वितरकों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। जब थिएटर मालिकों ने विरोध जारी रखा और फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी दी, तो उन्होंने घोषणा की कि वह फिल्म को डीटीएच और सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज करेंगे। अपने इस फैसले का बचाव करने के लिए उन्होंने एक प्रेस मीट का भी आयोजन किया था और बताया था कि तकनीक के अनूकूल होने के लिए वह ऐसा करना चाहते थे। यहां तक की उन्होंने भविष्यवाणी भी कर दी थी कि आगे चलकर सिनेमाघरों में रिलीज कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
Throwback thursday when indian 2 actor kamal haasan wanted vishwaroopam to release DTH before theaters
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

हालांकि, कई अन्य कारणों से कमल हासन इस फिल्म को डीटीएच पर रिलीज नहीं कर सके थे। उस समय कमल भले ही फिल्म को लोगों के घरों तक सीधा नहीं पहुंता सके, लेकिन उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई। मौजूदा परिदृश्य के हिसाब से देखें तो बहुत से निर्माता इन दिनों फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लोगों में फिल्म को देखने का तरीका विकसित हुआ है। अब सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी लोग फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed